Tuesday, June 16

ENG vs SL: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को तीसरे वनडे मैच में 53 रनों से हरा दिया है। इसके चलते हुए 3 मैचों की वनडे सीरीज को इंग्लैंड की टीम ने 2-1 से जीतकर अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा इन दोनों के बीच यह मैच आर प्रेमदास स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने अपने 3 विकेट के नुकसान पर 357 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। जबकि इन रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम केवल 304 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।

जो रूट और हैरी ब्रूक ने लगाया शानदार शतक :-

इस मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए उनके दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने शानदार शतक लगाया है। इस मैच में उन्होंने 108 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली थी। वहीं उन्होंने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान 9 चौका और एक छक्का भी लगाया था। उनके अलावा इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी इस मैच में शानदार शतक लगाया था।

Joe Root and Harry Brook
Joe Root and Harry Brook

हैरी ब्रूक के बल्ले से भी इस मैच में 66 गेंदों पर 136 रनों की विस्फोटक पारी निकली थी। अपनी इस शानदार पारी के दौरान उन्होंने 11 चौके और 9 छक्के भी लगाए थे। उनके अलावा अन्य इंग्लिश बल्लेबाज जैकब बेथेल 72 गेंद पर 65 रन बनाए थे। इस मैच में उन्होंने 8 चौका लगाए। इसके अलावा रेहान अहमद ने भी 24 रनों का योगदान दिया था। इसके चलते हुए इंग्लैंड की टीम ने केवल 3 विकेट के नुकसान पर 357 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था।

पथुम निसांका ने श्रीलंका के लिए लगाया अर्धशतक :-

इसके बाद इंग्लैंड टीम के दिए गए 358 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत तो अच्छी रही थी। लेकिन इस मैच में पथुम निसांका और पवन रत्नायके के अलावा अपनी टीम के लिए कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया था।

Pathum Nissanka
Pathum Nissanka

इस मैच में ओपनिंग करने आए पथुम निसांका ने 25 गेंदों पर 50 रनों की तूफानी पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौका और 3 छक्का भी लगाए। इसके बाद अन्य श्रीलंकाई बल्लेबाज पवन रत्नायके ने अपनी टीम के लिए शानदार शतक लगाया। लेकिन इस मैच में उनका यह शतक भी उनकी टीम को जीत नहीं दिला पाया।

पवन रत्नायके ने लगाया शानदार शतक :-

श्रीलंका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पवन रत्नायके ने इस मैच में 115 गेंदों पर 121 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौका और एक छक्का भी लगाया था। लेकिन उनके अलावा इस मैच में अन्य कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को भी नहीं छू सका था।

Pawan Ratnayake
Pawan Ratnayake

इसके चलते हुए पूरी श्रीलंकाई टीम 36.4 ओवरों में 304 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम के लिए जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, विल जैक्स और राशिद अली ने 2-2 विकेट लिए थे। जबकि एक विकेट इंग्लिश टीम के कप्तान हैरी ब्रूक को भी मिला था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version