England Players Return Home : इस समय आईपीएल 2024 काफी रोमांचक मोड़ पर चल रहा है। क्यूंकि अब इस आईपीएल सीजन में हर टीम के लिए हर मैच काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। अब इसी बीच कुछ आईपीएल की टीमों को झटका लगने वाला है। क्यूँकि अब इंग्लैंड के खिलाडी अपने घर को वापस जा रहे है।
राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले विकेट कीपर बल्लेबाज और इंग्लैंड की टी 20 टीम के कप्तान जोस बटलर के साथ कुछ इंग्लैंड के खिलाडियों ने अपने घर वापस जाने के लिए फ्लाइट पकड़ी है। क्यूंकि इस सब के बारे में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही यह बात क्लीयर कर दी थी कि जो भी इंग्लैंड का खिलाडी अभी आईपीएल में भाग ले रहा है उसको पाकिस्तान के साथ होने वाली टी 20 सीरीज के लिए अपनी राष्ट्रिय टीम के साथ जुड़ना होगा।
तभी तो इस बार आईपीएल की कई फ्रेंचाइजियों ने अपने – अपने खिलाडियों के लौटने की पुष्टि भी कर दी है। राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर के लिए एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है जिसमें एक बैक ग्राउंड में एक ट्रेंडिंग सांग “मुझे विदा करो “ चल रहा है। और इस वीडियो के कैप्सन में लिखा है कि ” हम सब आपको काफी मिस करेंगे , जोस भाई।”
We’ll miss you, Jos bhai! 🥺💗 pic.twitter.com/gnnbFgA0o8
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 13, 2024
वहीं अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अपने इंग्लिश खिलाडियों विल जैक्स और रीस टॉप्ली के जाने की खबर देते हुए सोशल मीडिया पर एक खबर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” जैक्सी और टॉपर्स इंटरनेशनल ड्यूटी के लिए अपने घर वापस जा रहे हैं और हम उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं देते हैं।” आप दोनों ने ही आईपीएल में कैंप और मैदान पर अच्छा खेल दिखाया। जल्दी ही मिलते है दोस्तों।
Jacksy and Toppers are heading back home for international duties and we wish them all the very best. ✈
You were incredible in the camp and on the field this IPL. See you soon, lads. 🤗#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2024 pic.twitter.com/qxyT5rqvU1
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 13, 2024
रिपोर्ट के अनुसार लियाम लिविंगस्टोन भी पंजाब किंग्स का साथ छोड़ कर इंग्लैंड वापस चले गए है। क्यूंकि इस समय लियाम लिविंगस्टोन को इंजरी आई हुई है। और अब लिविंगस्टोन अपनी इंजरी का इलाज इंग्लैंड में ही करवाने वाले है। क्यूंकि अब पंजाब की टीम भी प्ले ऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। हाँ अभी तक इंग्लैंड के खिलाडी जॉनी बेयरस्टो से जुडी कोई भी खबर सामने नहीं आई है कि क्या वो इंग्लैंड लौटे है या अभी भी इस आईपीएल के सीजन में पंजाब का हिस्सा ही है।
जॉनी बेयरस्टो को इंग्लैंड वापस लौटना तो पड़ेगा ही , क्यूँकि वह अपकमिंग टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड टीम का हिस्सा हैं। वहीँ अब हम आपको बता देना चाहते है कि इंग्लैंड के खिलाडियों का वापस लौटने का सबसे बड़ा कारण है पाकिस्तान के साथ होने वाली टी 20 सीरीज। क्यूंकि इस समय सभी टीमें अपने अपकमिंग टी 20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों में लगी हुई है।
तभी तो पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले यह सीरीज उस लिहाज से भी इंग्लैंड के लिए बहुत ही जरुरी है। क्यूंकि अब इंग्लैंड को अपने घर में ही 22 मई से पाकिस्तान के खिलाफ 4 मैचों की टी 20 सीरीज खेलने वाली है। तभी तो इस समय इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड यह चाहता है कि इस सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम फुल स्ट्रेंथ के साथ मैदान में उतरे। और अपनी टी 20 वर्ल्ड कप की तैयारियों का जायजा ले।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इंग्लैंड टीम :- जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड.
ये भी पढ़ें: IRE vs PAK: दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया







