महिला वर्ल्ड कप 2025 अपने अंतिम फेज में पहुंच चुका है। अब इस मल्टीनेशनल इवेंट में सिर्फ 3 मुकाबले बचे हुए हैं और उसके बाद चैंपियन का पता चल जाएगा। इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है। सबकॉन्टिनेंट में हो रहे इस मल्टीनेशनल इवेंट के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। वे बढ़-चढ़कर अपनी टीम को सपोर्ट भी कर रहे हैं।
वर्ल्ड कप 2025 में पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 29 अक्टूबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगी। दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है और जो भी टीम इस मुकाबले में हारेगी, उसका वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को लाइव कैसे देख सकते हैं।
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

इंडिया और श्रीलंका वीमेंस के बीच मुकाबला असम के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर यहां की पिच के बारे में बात करें, तो यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग देखने को मिलती है। यह पिच काली मिट्टी की बनी हुई है, इसलिए यहां पर बाउंस ज़्यादा नहीं होता है, जिसके चलते बड़े शॉट्स लगाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। स्पिन गेंदबाजों के लिए भी यहां पर मदद रहती है।
अभी तक इस मैदान पर वीमेंस में वनडे मुकाबला नहीं खेला गया है। लेकिन टी20 के कुछ मैच यहां पर खेले गए हैं, जो कि काफी लो-स्कोरिंग हुए थे। वहीं अगर इस ग्राउंड पर वीमेंस टी20 मुकाबलों में औसत स्कोर की बात करें, तो वह 123 है। इस मैच में भी कम स्कोर ही देखने को मिल सकता है।
कैसा रहने वाला है आज यहां मौसम
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड वीमेंस के बीच मैच में बादल देखने को मिल सकते हैं लेकिन बारिश का कोई भी अनुमान नहीं जताया जा रहा है। वहीं अगर इस दिन तापमान की बात करें, तो दिन के समय तापमान 32 डिग्री तक रह सकता है, जबकि शाम के समय यह 20 डिग्री तक जा सकता है। वहीं अगर उमस की बात की जाए, तो यह 59% रह सकती है, जबकि बारिश की संभावना 5 प्रतिशत है।
बरसापारा स्टेडियम में वीमेंस क्रिकेट के आंकड़े
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक वीमेंस क्रिकेट में इस वर्ल्ड कप से पहले कोई भी वनडे मैच नहीं खेला गया था। लेकिन इस टूर्नामेंट में हुए 4 मैचों में 2 बार चेज़ करने वाली टीम ने और 2 बार टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने मैच जीता है।
बरसापारा क्रिकेट ग्राउंड में अगर औसत स्कोर की बात की जाए, तो यहां पर ओडीआई के गिने-चुने मुकाबले ही खेले गए हैं। इस मैदान पर अगर औसत स्कोर की बात करें, तो वह 167 रन है। वहीं अगर इस ग्राउंड पर हाईएस्ट स्कोर की बात करें, तो वह 269 रन है, जो कि इंडिया वीमेंस ने श्रीलंका वीमेंस के खिलाफ बनाया था। जबकि लोवेस्ट स्कोर साउथ अफ्रीका वीमेंस (69/10 बनाम इंग्लैंड) का है।
इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

असम के इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन देखा जाए, तो साउथ अफ्रीका ने अभी तक यहां पर एक मैच खेला है और वह मुकाबला भी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था। अफ्रीका की टीम मात्र 69 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इंग्लैंड ने भी इस मैदान पर 2 मैच खेले हैं, जिनमें सभी में जीत दर्ज की है।

