Wednesday, March 11

England Team Announced: आगामी 22 मई से जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। इस मैच के लिए एसेक्स के तेज गेंदबाज सैम कुक को अपने डेब्यू का मौका मिला है। इन दोनों के बीच यह मैच ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा।

अब इंग्लैंड की टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है। इस एकमात्र टेस्ट मैच में कुक, जोश टंग और गस एटकिंसन के साथ टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा होने वाले हैं। इसके अलावा बेन स्टोक्स लंबे समय बाद टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कुक का प्रदर्शन :-

Sam Cook
Sam Cook

एसेक्स के तेज गेंदबाज सैम कुक को इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार इस खिलाड़ी ने अभी तक 89 प्रथम श्रेणी मैचों की 157 पारियों में खेलते हुए कुल 321 विकेट लिए हैं।

Sam Cook
Sam Cook

इस बीच उनकी गेंदबाजी औसत 19.85 की रही है। इसके अलावा उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर में 12 बार चार विकेट, 14 बार पांच विकेट और चार बार मैच में 10 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया है। इसके चलते हुए अब अपने डेब्यू मैच में भी वह शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

लम्बे समय बाद हो रही है स्टोक्स की वापसी :-

इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स जनवरी में हैमस्ट्रिंग की चोट का ऑपरेशन कराने के बाद से अब पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। इसके चलते हुए अब इंग्लैंड की टीम को उनसे ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद भी रहेगी।

Ben Stokes
Ben Stokes

क्यूंकि वह पिछले साल दिसंबर में न्यूजीलैंड टेस्ट दौरे के बाद से अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेलने जा रहे हैं। इस दिग्गज इंग्लिश ऑल राउंडर स्टोक्स को चोट अगस्त में 2024 द हंड्रेड के दौरान लगी थी। इसके चलते हुए उनको श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर होना पड़ा था।

एकमात्र टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन :-

Sam Cook
Sam Cook

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड की अंतिम एकादश का ऐलान भी कर दिया है।

इंग्लैंड की अंतिम एकादश : जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट , हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, जोश टंग, सैम कुक और शोएब बशीर।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version