Friday, February 20

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का रंगारंग आगाज़ हो चुका है। सबकॉंटिनेंट में होने वाले इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी भारत की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल द्वारा की गई थी। भारत ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को हराकर जीत से शुरुआत की है।

टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेंगी। तो चलिए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के बारे में।

कैसी रहने वाली है बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच

Barsapara Cricket Stadium Pitch Report
Barsapara Cricket Stadium Pitch Report

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड वीमेंस के बीच मुकाबला असम के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर यहां की पिच की बात करें, तो यहां पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग देखने को मिलती है। यह पिच काली मिट्टी से बनी हुई है, इसलिए यहां पर ज़्यादा बाउंस देखने को नहीं मिलता है, जिसके चलते बड़े शॉट्स लगाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यहां पर स्पिन गेंदबाज़ों को भी मदद मिलती है।

अभी तक इस मैदान पर वीमेंस में सिर्फ एक वनडे मुकाबला खेला गया है, जबकि टी20 के कुछ मैच यहां पर खेले गए हैं, जो कि काफ़ी लो स्कोरिंग रहे हैं। वहीं अगर इस ग्राउंड पर वीमेंस वनडे मुकाबलों में औसत स्कोर की बात करें, तो वह 240 है। इस मैच में भी ज़्यादा बड़ा स्कोर देखने को नहीं मिल सकता है।

कैसा रहने वाला है आज यहां मौसम

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड वीमेंस के बीच मैच में बादल देखने को मिल सकते हैं और बारिश का भी अनुमान जताया जा रहा है। वहीं अगर इस दिन तापमान की बात करें, तो दिन के समय तापमान 33 डिग्री तक रह सकता है, जबकि शाम के समय यह 27 डिग्री तक जा सकता है। वहीं अगर उमस की बात करें, तो यह 60% रह सकती है, जबकि बारिश की संभावना 36 प्रतिशत है।

बरसापारा स्टेडियम में वीमेंस क्रिकेट के आंकड़े

ENGW vs SAW
ENGW vs SAW

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक वीमेंस क्रिकेट में सिर्फ एक ही वनडे मुकाबला खेला गया है। इस मैच में भी टोटल को डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।

बरसापारा क्रिकेट ग्राउंड में अगर औसत स्कोर की बात करें, तो यहां पर सिर्फ एक वनडे मैच खेला गया है। इसलिए वीमेंस ओडीआई के आंकड़ों को देखें, तो यहां पर औसत स्कोर 240 रन है। वहीं अगर इस ग्राउंड पर हाईएस्ट स्कोर की बात करें, तो वह 269/8 (बनाम श्रीलंका) रन है, जो कि इंडिया ने श्रीलंका वीमेंस के खिलाफ बनाया था। जबकि लोवेस्ट स्कोर श्रीलंका वीमेंस का 211/10 (बनाम इंग्लैंड) है।

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

असम के इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन देखा जाए, तो दोनों टीमों ने यहां पर एक भी वनडे मुकाबला नहीं खेला है। हालाँकि इंग्लैंड की टीम ने यहां पर 3 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2 में जीत दर्ज की थी जबकि 1 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version