Friday, February 20

ODI Cricket: वनडे क्रिकेट को सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहा जाता है। इस फॉर्मेट में हर टीम के पास ऐसे खिलाड़ी भी रहे हैं जिन्होंने लगातार मैच खेलकर अपनी फिटनेस, धैर्य और टीम के प्रति अपना समर्पण साबित किया है। इस बीच अपनी टीम के लिए लगातार मैच खेलने का रिकॉर्ड न सिर्फ खिलाड़ी की काबिलियत को दिखाता है बल्कि उसकी निरंतरता और भरोसेमंद प्रदर्शन का भी एक बड़ा सबूत माना जाता है। आइए आज उन खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते है जिन्होंने बिना ब्रेक लिए लंबे समय तक टीम के सभी मैचों में हिस्सा लिया था।

1. सचिन तेंदुलकर :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए लगातार 185 वनडे मुकाबले खेले थे। इसके बाद उनका लगातार खेलने का सिलसिला 25 अप्रैल 1990 को शुरू हुआ था।

sachin tendulkar
sachin tendulkar/Getty Images

इसके बाद से वह 24 अप्रैल 1998 तक भारत के लिए सभी वनडे मैच खेले थे। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे वनडे क्रिकेट करियर में 463 मुकाबले खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 452 पारियों में 44.83 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 18,426 रन भी बनाए थे।

2. एंडी फ्लावर :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी एंडी फ्लावर का नाम आता है। इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने भी अपनी टीम के लिए लगातार 172 वनडे मुकाबले खेले थे। उन्होंने 23 फरवरी 1992 से लेकर 11 अप्रैल 2001 तक जिम्बाब्वे टीम के हर वनडे मैच में हिस्सा लिया था।

Andy Flower
Andy Flower

वहीं इस पूर्व खिलाड़ी ने अपने वनडे करियर में कुल 213 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 208 पारियों में 35.34 की बल्लेबाजी औसत से 6,786 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 4 शतक और 55 अर्धशतक भी आए थे।

3. हैंसी क्रोनिए :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हैंसी क्रोनिए का नाम आता है। वहीं इस पूर्व अफ्रीकी खिलाडी ने भी अपने टीम के लिए लगातार 162 वनडे मुकाबले खेले थे। उन्होंने 4 सितंबर 1993 से लेकर 27 मार्च 2000 तक अपनी टीम के हर वनडे मैच में हिस्सा लिया था।

Hansie Cronje
Hansie Cronje

इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में कुल 188 वनडे मुकाबले खेले थे। इन मैचों की 175 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 38.64 की बल्लेबाजी औसत से 5,565 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 39 अर्धशतक भी आए थे।

4. शॉन पोलॉक :-

इस सूची में चौथे स्थान पर भी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शॉन पोलॉक का नाम आता है। इस पूर्व स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अपनी टीम के लिए लगातार 133 वनडे मैच खेले थे। उन्होंने 28 मार्च 2000 से लेकर 13 फरवरी 2005 तक अपनी टीम के हर वनडे मैच में हिस्सा लिया था।

Shaun Pollock
Shaun Pollock

इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में कुल 303 मैच खेले थे। इनमें खेलते हुए उन्होंने 26.45 की बल्लेबाजी औसत से 3,519 रन बनाए थे। जबकि इस बीच उनकी गेंदबाजी औसत भी 24.50 की रही थी। इस दौरान उन्होंने 393 विकेट भी लिए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version