Fastest Double Century: अगले महीने भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। फिर इसके बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के साथ सीरीज खेलनी है। इसके लिए सभी भारतीय खिलाड़ी भी अब पूरी तरह से तैयार है। वहीं टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए एक से बढ़कर एक बल्लेबाज हुए है। वहीं भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग जैसे बल्लेबाजों ने जिस तरह से अपना खेल दिखाया था उसका तो कोई जवाब ही नहीं था।
Fastest Double Century इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाते थे। तभी तो इसके चलते ही सहवाग ने भारतीय टीम के लिए सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इसके अलावा भी सहवाग ने कई बार इस कारनामे को को किया था। अब ऐसे में आइए जानते है कि भारतीय टीम के उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में लगाया है सबसे तेज दोहरा शतक।
Fastest Double Century रोहित शर्मा :-

Fastest Double Century भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने के मामले में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा 5वें स्थान पर हैं। साल 2019 में भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची टेस्ट मैच में 249 गेंद में दोहरा शतक पूरा किया था। उस मुकाबले में रोहित शर्मा कुल 212 रन बनाकर आउट हुए थे।
Fastest Double Century विराट कोहली :-

Fastest Double Century भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने के मामले में विराट कोहली चौथे स्थान पर मौजूद है। भारतीय टीम के लिए किंग कोहली ने टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ साल 2017 में 239 गेंद खेलकर अपना दोहरा शतक पूरा किया था। इस मुकाबले में विराट कोहली 204 रन बनाकर आउट हुए थे।
Fastest Double Century यशस्वी जायसवाल :-

Fastest Double Century भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने के मामले में भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल तीसरे स्थान पर है। भारतीय टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में 231 गेंद पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। इस मुकाबले में जायसवाल ने नाबाद रहते हुए कुल 214 रन बनाए।
Fastest Double Century महेंद्र सिंह धोनी :-

Fastest Double Century भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने के मामले में पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दूसरे स्थान पर है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से खूब कमाल किया। भारतीय टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2013 में चेन्नई टेस्ट में 231 गेंद में अपना दोहरा शतक पूरा किया था। इस मुकाबले में धोनी ने कुल 224 रन बनाए थे।
Fastest Double Century वीरेंद्र सहवाग :-
Fastest Double Century भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने के मामले में टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पहले स्थान पर है। इसके अलावा सहवाग ने अपने पूरे टेस्ट करियर में 6 डबल सेंचुरी भी लगाई है। इन दोहरे शतकों में उनका सबसे तेज 168 गेंद पर श्रीलंका के खिलाफ लगाया हुआ दोहरा शतक रहा है। उस समय साल 2009 में सहवाग ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए अपनी पारी में 294 रन बनाए थे।

Fastest Double Century वहीं इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए साल 2006 में भी केवल 182 गेंदों में ही अपना दोहरा शतक लगा दिया था। इसके अलावा साल 2008 में भी उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केवल 194 गेंदों में , साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ केवल 222 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया था। वहीं मुल्तान में खेले गए इस मुकाबले में सहवाग ने कुल 309 रनों की बड़ी पारी खेली थी। इसके अलावा सहवाग का सबसे धीमा दोहरा टेस्ट शतक केवल 227 गेंदों में श्रीलंका के खिलाफ साल 2008 में आया था।
ये भी पढ़ें: भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लिया क्रिकेट से संन्यास, अब कभी नहीं चलेगा गब्बर का बल्ला

