Infantino Meets Jay Shah: फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन जय शाह से मुलाकात की है। वहीं अब आईसीसी चेयरमैन जय शाह और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो की यह मुलाकात केवल एक तस्वीर तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह वैश्विक खेल सहयोग का एक मजबूत संकेत भी देती है। क्यूंकि इस साल में टी20 वर्ल्ड कप और फीफा वर्ल्ड कप जैसे बड़े आयोजनों के बीच यह संदेश साफ है कि खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि दुनिया को जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम भी है।
जय शाह से मिले जियानी इन्फेंटिनो :-
इस मौजूदा समय में वैश्विक खेल जगत से जुड़ी एक अहम तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। क्यूंकि फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन जय शाह से मुलाकात की थी।

इसके बाद अब उन्होंने इसकी तस्वीर साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। इसके अलावा अब क्रिकेट और फुटबॉल, दुनिया के दो सबसे लोकप्रिय खेलों के शीर्ष प्रशासकों की यह मुलाकात कई मायनों में काफी खास भी मानी जा रही है।
सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर इन्फेंटिनो ने जताई खुशी :-
इसके बाद फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने बीते दिन बुधवार देर रात इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए जय शाह की जमकर तारीफ की थी। इसके बाद उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा था कि, “आईसीसी चेयरमैन जय शाह से मिलना मेरे लिए बहुत खुशी की बात थी। क्रिकेट जैसे खूबसूरत खेल को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने जो शानदार काम किया है, वह काबिले-तारीफ है।
FIFA president Gianni Infantino meets ICC chairman Jay Shah, looking to working together to "unite the world through sports"
Read @ANI Story | https://t.co/8u0B4MSVyu#GianniInfantino #JayShah #ICC #FIFA #cricket #football pic.twitter.com/kS58RwxM1N
— ANI Digital (@ani_digital) February 5, 2026
मैं उन्हें और पूरी क्रिकेट बिरादरी को शुभकामनाएं देता हूं। क्योंकि इस बार क्रिकेट को ओलंपिक खेलों में दोबारा शामिल किया जा रहा है। वहीं अब मैं भविष्य में उनके साथ काम करने और सहयोग को लेकर काफी उत्साहित हूं। ताकि इन खेलों के माध्यम से पूरी दुनिया को एकजुट किया जा सके।”
क्रिकेट और फुटबॉल अध्यक्ष ने किया मंच साझा :-

इसके अलावा अब इन दोनों की यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब खेलों के वैश्विक स्तर पर सहयोग और विस्तार की चर्चा जोरों पर है। क्यूंकि इस बार क्रिकेट को ओलंपिक में दोबारा शामिल किए जाने की प्रक्रिया और फुटबॉल की पहले से मजबूत वैश्विक मौजूदगी इन दोनों खेलों को और व्यापक मंच देने की दिशा में इन दोनों की यह बातचीत काफी अहम मानी जा रही है।
इस साल होने हैं टी20 विश्व कप और फीफा वर्ल्ड कप :-

इस साल सबसे खास बात यह है कि साल 2026 में सभी खेल प्रेमियों को दो बड़े महाकुंभ देखने को मिलने वाले हैं। क्यूंकि इसी साल एक तरफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है तो वहीं दूसरी तरफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 का टूर्नामेंट भी इसी साल होने जा रहा है। तभी तो अब ऐसे में इन दोनों खेलों के शीर्ष प्रशासकों की यह मुलाकात उनके फैंस के लिए भी काफी उत्साह बढ़ाने वाली है।
विश्व स्तर पर जय शाह की बढ़ती भूमिका :-

इस मौजूदा समय में जय शाह के नेतृत्व में आईसीसी ने कई बड़े फैसले लिए हैं। इनमें क्रिकेट का वैश्विक विस्तार और ओलंपिक में वापसी जैसे अहम कदम शामिल हैं। जबकि इस समय अब इन्फेंटिनो का यह बयान भी दिखाता है कि क्रिकेट और फुटबॉल जैसे बड़े खेल संगठन मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम करने के संकेत दे रहे हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

