Tuesday, February 24

Test cricket: टेस्ट क्रिकेट को हम सबसे लंबे फॉर्मेट के क्रिकेट के नाम से भी जानते हैं। क्यूंकि इस बड़े फॉर्मेट में हर टीम अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करती है। वहीं इस फोरमत के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम का भी घर पर खेलते हुए काफी शानदार प्रदर्शन रहा है। लेकिन अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने काफी खराब प्रदर्शन किया था। क्यूंकि गुवाहटी टेस्ट की पहली पारी में भारत के 5 गेंदबाजों ने 25+ ओवर फेंके थे। इसके अलावा आइए भारत में उन पारियों के बारे में भी जान लेते हैं जब 5 भारतीय गेंदबाजों ने 25+ ओवर फेंके हैं।

1. भारत बनाम पाकिस्तान : साल 1961 :-

भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच साल 1961 में चेन्नई में टेस्ट मैच खेला गया था लेकिन तब यह मैच ड्रा रहा था। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 448 रन पर ही घोषित कर दी थी।

indian cricket team
indian cricket team

तब पाकिस्तान की तरफ से इम्तियाज अहमद और सईद अहमद ने शतक लगाए थे। वहीं इस मैच में उस पारी में भारत की टीम ने 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था। वहीं तब इन सभी गेंदबाजों ने 25 से अधिक ओवर फेंके थे। इस सभी गेंदबाजों में से तब रमाकांत देसाई सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। क्यूंकि उन्होंने 28.5 ओवर में 66 रन देते हुए 4 विकेट लिए थे।

2. भारत बनाम इंग्लैंड : साल 1961 :-

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच साल 1961 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में टेस्ट मैच खेला गया था, तब यह मैच ड्रा रहा था। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने 173 ओवर खेलने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 500 रन का स्कोर बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी थी।

Indian cricket team
Indian cricket team

इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए तब 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था। इनमें से तब 5 भारतीय गेंदबाजों ने कम से कम 25 फेंके थे। इसके अलावा अपनी पहली पारी में तब भारतीय गेंदबाज कृपाल सिंह ने सर्वाधिक 33 ओवर डाले थे।

3. भारत बनाम इंग्लैंड : साल 2021 :-

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साल 2021 में खेले गए चेन्नई टेस्ट में भारतीय टीम को 227 रनों से हरा दिया था। तब उस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 578 रन बनाए थे। उस समय इंग्लिश टीम की तरफ से जो रूट ने शानदार दोहरा शतक (218) लगाया था।

indian cricket team
indian cricket team

वहीं इस पारी में भारतीय टीम की तरफ से विचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और शाहबाज नदीम ने 25+ ओवर गेंदबाजी की थी। इसके अलावा उस पारी में भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज अश्विन ने सर्वाधिक 55.1 ओवर किए थे।

4. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया : साल 2023 :-

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच साल 2023 में अहमदाबाद में खेला गया टेस्ट मैच ड्रा रहा था। इस मैच में कंगारू टीम ने अपनी पहली पारी में 480 रन बनाए थे। तब ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन ने शतक लगाए थे।

indian test cricket team
indian test cricket team

वहीं उस मैच में अपनी पहली पारी में भारत की तरफ से अश्विन ने सर्वाधिक 47.1 ओवर फेंके थे। इस दौरान उन्होंने 91 रन देते हुए 6 विकेट लिए थे। वहीं इस मैच में अश्विन के अलावा मोहम्मद शमी, उमेश यादव, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने 25+ ओवर डाले थे।

5. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका : 2025 :-

अभी हाल ही में समाप्त हुए गुवाहाटी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 408 रन से भारतीय टीम को हराया था। वहीं इस मैच में अफ्रीका की टीम ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे। तब इस मैच में अपनी पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए भारत की तरफ से जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, और बुमराह ने जमकर गेंदबाजी की थी।

Indian cricket team
Indian cricket team

इस पारी में बुमराह ने सर्वाधिक 32 ओवर करते हुए 2 विकेट लिए थे। इसके बाद अफ्रीका की टीम ने अपनी दूसरी पारी 260/5 पर घोषित कर दी थी। लेकिन इस मैच में भारत ने केवल 201 और 140 रन के स्कोर बनाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version