Tuesday, February 24

Test cricket: क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट को हम टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। वहीं इस फॉर्मेट के इतिहास में भारत में खेले गए मैचों में काफी सारे रन बनते रहे हैं। लेकिन अभी हाल ही में समाप्त हुई दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोई भी भारतीय बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। इस दौरान सबसे दिलचस्प बात यह रही थी कि तब 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में कोई भी भारतीय बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया था। आइए अब भारत में खेली गई उन टेस्ट सीरीज के बारे में भी जान लेते हैं जिनमें भारतीय बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाए हैं।

1. भारत बनाम न्यूजीलैंड : साल 1969-70 :-

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच साल 1969-70 में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। तब यह त्सेत सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। वहीं इस टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट हैदराबाद में खेला गया था, तब यह मैच ड्रा रहा था।

indian test cricket team
indian test cricket team

इसके बाद नागपुर टेस्ट मैच को न्यूजीलैंड की टीम ने 168 रन से जीत। तब उस मैच में कीवी टीम के 319 और 214 रन के जवाब में भारतीय टीम केवल 257 और 109 रन के स्कोर ही बना पाई थी। इसके बाद टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने 60 रन से जीत दर्ज की थी।

2. भारत बनाम न्यूजीलैंड : साल 1995-96 :-

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 1995-96 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीता था। तब उस टेस्ट सीरीज के पहले मैच को भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत लिया था।

indian test cricket team
indian test cricket team

इसके बाद के बाकि के 2 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे थे। उस समय भारतीय टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए पहले टेस्ट की पहली पारी में 87 रन बनाए थे। तब यह उस सीरीज में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी रहा था।

3. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका : साल 2025 :-

अभी हाल ही में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त हुई है। इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 30 रन से हार मिली थी। तब यह मैच कोलकाता में खेला गया था। वहीं तब इस पहले टेस्ट में कोई भी भारतीय बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया था।

Indian cricket team
Indian cricket team

जबकि सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच गुवाहटी में खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम को 408 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। इसके अलावा इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सेनुरन मुथुसामी ने पहली पारी में शानदार शतक (109) लगाया था। जबकि भारतीय टीम की तरफ से पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 58 रन और रविंद्र जडेजा ने दूसरी पारी में 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी।

सिर्फ तीसरी भारतीय टीम को झेलनी पड़ी क्लीन स्वीप :-

इसके अलावा यह केवल तीसरा मौका है जब भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने देश में खेलते हुए 2 या उससे अधिक मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेला है। क्यूंकि इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2024 में और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2000 में भी क्लीन स्वीप मिली थी। इसके अलावा साल 2000 में टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी सचिन तेंदुलकर कर रहे थे। जबकि साल 2024 में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा ने की थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version