Tuesday, February 24

ODI cricket: वनडे क्रिकेट को हम सीमित ओवर के क्रिकेट के नाम से भी जानते हैं। इसक अलावा भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच वनडे मैचों में कई शानदार पारियां भी देखने को मिली हैं। उस समय इन दोनों टीमों की मजबूत गेंदबाजी के बावजूद कुछ बल्लेबाजों ने ऐसी ऐतिहासिक पारी भी खेली है जिसको आज भी सभी क्रिकेट प्रेमी याद करते हैं। उस समय बड़े लक्ष्य का पीछा हो या चुनौतीपूर्ण पिच पर संघर्ष, तब इन दिग्गज बल्लेबाजों ने केवल अपने ही दम पर मैच का रुख भी बदला है। आइए इन दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. सचिन तेंदुलकर : 200* रन :-

इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। साल 2010 में उन्होंने ग्वालियर के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ खेलते हुए नाबाद रहते हुए 200 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं इस मैच में उनकी यह पारी केवल 147 गेंदों पर आई थी।

players-won-man-of-the-match-lost-match
Sachin Tendulkar

इस मैराथन पारी के दौरान उनके बल्ले से 25 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले थे। इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 136.05 की रही थी। तब इस मैच में उनकी पारी के दम पर भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 401रन का बड़ा स्कोर कहड़ा किया था। इसके बाद इस मैच में भारतीय टीम को 153 रन से जीत मिली थी।

2. विराट कोहली : 160* रन :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। साल 2018 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ केपटाउन के मैदान पर खेलते हुए नाबाद रहते हुए 160 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस पारी में हमें उनके बल्ले से तब 12 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले थे।

Virat Kohli
Virat Kohli

वहीं इस मैच में उनकी यह पारी 159 गेंदों पर आई थी। इस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 100.62 की रही थी। इसके अलावा इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने 6 विकेट खोकर 303 रन बनाए थे। इसके चलते हुए इस मैच को भारतीय टीम ने 124 रनों से जीत लिया था।

3. रोहित शर्मा : 150 रन :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आता है। साल 2015 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ कानपूर के मैदान पर खेलते हुए 150 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

वहीं इस मैच में उनकी यह पारी केवल 133 गेंदों पर आई थी। उनकी इस पारी में तब 13 चौके और 6 छक्के भी आए थे। इस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 112.78 की रही थी। तब उनके इस शानदार शतक के बावजूद भी भारतीय क्रिकेट टीम इस मैच को 5 रन से हार गई थी।

4. सौरव गांगुली : 141 रन :-

इस सूची में चौथे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली का नाम आता है। साल 2000 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे मैच में नाबाद रहते हुए 141 रनों की शानदार पारी खेली थी। तब उस मैच में उनकी यह पारी 142 गेंदों पर आई थी।

Sourav Ganguly
Sourav Ganguly

वहीं इस मैच में उनके बल्ले से हमें 11 चौके और 6 छक्के भी देखने को मिले थे। जबकि इस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 99.29 की रही थी। तब उनकी उस शानदार पारी के चलते हुए भारतीय टीम को मैच में 95 रन से शानदार जीत मिली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version