IND vs SA: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इस समय भारतीय दौरे पर है। टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारत को बुरी तरह से हराया था। इसके बाद अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है। इसकी शुरुआत आगामी 30 नवंबर से होने वाली है। वहीं इस वनडे सीरीज का पहला मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला है।
इसके अलावा इस मैच में एक बार फिर से सभी भारतीय फैंस की नजरें दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली पर ही टिकी होंगी। क्यूंकि ये दोनों अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद अब एक्शन में नजर आने वाले हैं। आइए इस आर्टिकल में हम आपको रांची के मैदान पर रोहित-विराट के रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकेंगे की पहले वनडे मैच में रोहित-विराट में से कौन ज्यादा खतरनाक साबित होने वाला है।
रांची स्टेडियम में कैसे है रोहित के आंकड़े :-

रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में रोहित शर्मा ने अभी तक कुल 4 वनडे मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 4 पारियों में 16.50 के बल्लेबाजी औसत और 60.15 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 80 रन बनाए हैं। इस बीच उनका यहां पर सर्वोच्च स्कोर 32 रनों का ही रहा है।
रांची के मैदान पर कैसा है विराट कोहली का प्रदर्शन :-

रांची के JSCA स्टेडियम में अभी तक भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने कुल 5 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 4 पारियों में 192 के बल्लेबाजी औसत और 109.40 की स्ट्राइक रेट से 384 रन बनाए हैं। इस दौरान खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 139 रन का रहा है। जबकि इस मैदान पर उन्होंने अभी तक 2 शतक और 1 अर्धशतक भी लगाया है।
रोहित-विराट पर लगी होंगी सबकी नजरें :-
भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। इस समय ये दोनों केवल वनडे क्रिकेट में ही एक्टिव हैं। तभी तो अब ऐसे में जब-जब रो-को की जोड़ी मैदान पर उतरती है तो सभी फैंस की नजरें उनपर टिकी होती हैं। इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि पिछली बार रोहित-विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी।

इसके चलते हुए तबै उस वनडे सीरीज के शुरुआत 2 मैचों में विराट कोहली डक पर आउट हुए थे। इसके बाद उन्होंने सीरीज के तीसरे मैच में रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाने में काफी अहम योगदान दिया था। इस बीच अगर पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो वह भी पहले मैच में पूरी तरह फ्लॉप रहे थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने दूसरे मैच में 73 और तीसरे वनडे मैच में 121* रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







