Monday, February 2

बीसीसीआई ने वीमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीज़न के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस बार यह लीग 9 जनवरी से 5 फ़रवरी के बीच खेली जाएगी, जिसमें सभी मुकाबले नवी मुंबई और वडोदरा में खेले जाने हैं। हाल ही में ख़त्म हुए मेगा ऑक्शन में दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ी इस लीग में हिस्सा लेते हुए नज़र आएंगे। तो चलिए जानते हैं कि कब और किसके बीच मैच खेले जाएंगे?

9 जनवरी को आरसीबी और मुंबई के मुकाबले से होगी लीग की शुरुआत

Womens Premier League 2026 Schedule Announced
Womens Premier League 2026 Schedule Announced

वीमेंस प्रीमियर लीग का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और 2024 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 9 जनवरी को नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट सिर्फ दो शहरों में ही आयोजित किया जाएगा। इसमें पहले चरण के सभी मुकाबले नवी मुंबई में खेले जाएंगे, जबकि दूसरे फेज़ के सभी मैच वडोदरा में आयोजित होंगे।

वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले फेज़ के मुकाबले नवी मुंबई में 9 से 17 जनवरी तक होंगे, जिसमें 11 मैच खेले जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में भी 11 मैच वडोदरा में होंगे और उनकी शुरुआत 18 जनवरी से होगी। वहां पर पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा।

3 टीमें करेंगी प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई

इस बार भी वीमेंस प्रीमियर लीग में 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं अगर प्लेऑफ़ की बात की जाए, तो 3 टीमें ही इसके लिए क्वालीफाई करेंगी, जिसमें नंबर 1 पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी। बाकी दो टीमों के बीच वडोदरा में क्वालीफ़ायर खेला जाएगा और उसमें जो भी टीम जीतेगी वह फाइनल में नंबर 1 टीम से भिड़ेगी।

वीमेंस प्रीमियर लीग का शेड्यूल

Match No Date Time Home Team Away Team Venue
1 9-Jan-26 Evening Mumbai Indians UP Warriorz Navi Mumbai
2 10-Jan-26 Afternoon Mumbai Indians Delhi Capitals Navi Mumbai
3 10-Jan-26 Evening Royal Challengers Bengaluru Mumbai Indians Navi Mumbai
4 11-Jan-26 Evening UP Warriorz Mumbai Indians Navi Mumbai
5 12-Jan-26 Evening Royal Challengers Bengaluru UP Warriorz Navi Mumbai
6 13-Jan-26 Evening Delhi Capitals Mumbai Indians Navi Mumbai
7 14-Jan-26 Evening UP Warriorz Delhi Capitals Navi Mumbai
8 15-Jan-26 Evening Mumbai Indians Royal Challengers Bengaluru Navi Mumbai
9 16-Jan-26 Evening Royal Challengers Bengaluru UP Warriorz Navi Mumbai
10 17-Jan-26 Afternoon Delhi Capitals Gujarat Giants Navi Mumbai
11 17-Jan-26 Evening Gujarat Giants Delhi Capitals Navi Mumbai
12 18-Jan-26
13 19-Jan-26 Evening Gujarat Giants Delhi Capitals Vadodara
14 20-Jan-26 Evening Delhi Capitals Gujarat Giants Vadodara
15 21-Jan-26
16 22-Jan-26 Evening Royal Challengers Bengaluru Gujarat Giants Vadodara
17 23-Jan-26
18 24-Jan-26 Evening Royal Challengers Bengaluru UP Warriorz Vadodara
19 25-Jan-26
20 26-Jan-26 Evening Gujarat Giants Royal Challengers Bengaluru Vadodara
21 27-Jan-26 Evening UP Warriorz Gujarat Giants Vadodara
22 28-Jan-26
23 29-Jan-26 Evening Gujarat Giants Delhi Capitals Vadodara
24 30-Jan-26 Evening Delhi Capitals Royal Challengers Bengaluru Vadodara
25 31-Jan-26
26 1-Feb-26 Evening Royal Challengers Bengaluru UP Warriorz Vadodara
27 2-Feb-26
28 3-Feb-26 Evening Delhi Capitals Mumbai Indians Vadodara
29 4-Feb-26 Eliminator Vadodara
30 5-Feb-26 Evening Final Vadodara

WPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version