Tuesday, February 17

T20 Internationals: टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बार दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम जैसी दमदार टीम भी काफी कम स्कोर पर ही ऑलआउट हो जाती है। इसके चलते हुए अपनी तेज शुरुआत और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर यह टीम कुछ मैचों में पूरी तरह लड़खड़ा भी जाती है। तभी तो उनके यह आंकड़े बताते हैं कि इस छोटे प्रारूप में एक खराब दिन पूरे खेल का नतीजा बदल सकता है। आइए जानते हैं इस प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका द्वारा बनाए गए सबसे छोटे स्कोर, जो उनके संघर्षों और अप्रत्याशित पलों की कहानी भी बयां करते हैं।

1. 74 रन बनाम भारत :-

साल 2025 में कटक में खेले गए पहले टी 20 मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपना सबसे खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन दर्ज किया है। क्यूंकि इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों के सामने पूरी की पूरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 12.3 ओवर में 74 रन पर ही ऑलआउट हो गई है। वहीं इस मैच में सभी भारतीय गेंदबाजों ने काफी शानदार गेंदबाजी की थी।

South Africa cricket team
South Africa cricket team

जबकि अफ्रीका की तरफ से इस मैच में डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए थे। इस मैच में भारतीय टीम ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद अपनी शानदार गेंदबाजी के चलते हुए उन्होंने इस मैच को 101 रनों से जीत भी लिया है।

2. 87 रन बनाम भारत :-

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने अपना दूसरा सबसे कम स्कोर (87 रन) भी भारतीय क्रिकेट टीम के ही खिलाफ साल 2022 में बनाया था। तब उस मैच में भारतीय टीम के लिए आवेश खान और युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की थी। इस मैच में आवेश ने 4 और चहल ने 2 विकेट लिए थे।

South Africa cricket team
South Africa cricket team

वहीं इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम केवल 16.5 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाई थी। इस मैच में भी भारतीय टीम ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद भारतीय टीम को इस मैच में 82 रन से जीत मिली थी।

3. 89 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया :-

साल 2016 फरवरी में खेले गए टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम केवल 14.3 ओवर खेलकर केवल 89 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। तन इन दोनों टीमों के बीच यह मैच जोहान्सबर्ग में खेला गया था। वहीं इस मैच में कंगारू टीम के स्पिन गेंदबाज एश्टन एगर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

South Africa cricket team
South Africa cricket team

जबकि पैट कमिंस और एडम जैम्पा के खाते में भी 2-2 विकेट आए थे। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद कंगारू टीम को इस मैच में 107 रन से जीत मिली थी।

4. 95 रन बनाम भारत :-

साल 2023 में भी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम केवल 95 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं यह अफ्रीका की टीम का चौथा सबसे छोटा स्कोर है। इस मैच में अफ्रीका की टीम केवल 13.5 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाई थी।

South Africa Cricket Team
South Africa Cricket Team

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपने 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद टीम इंडिया को इस मैच में 106 रन से शानदार जीत मिली थी। वहीं इस मैच में भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 2.5 ओवर गेंदबाजी में 17 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version