Tuesday, February 17

T20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बहुत कम हैं, हर शतक का अपना अलग महत्व होता है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर इतिहास रचा गया है। इस टूर्नामेंट में लगभग हर सीज़न नए रिकॉर्ड बनते और पुराने टूटते नज़र आते हैं। इस बार कनाडा के युवा बल्लेबाज़ युवराज समरा ने सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

ग्रुप डी में 17 फरवरी को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मुकाबले में समरा ने सिर्फ 58 गेंदों में शतक पूरा किया। इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताएँगे।

5. ग्लेन फिलिप्स – 25 वर्ष, 327 दिन – 2022

न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ ग्लेन फिलिप्स ने श्रीलंका के खिलाफ सिडनी में खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 64 गेंदों में 104 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे, जिससे टीम को मजबूत स्कोर बनाने में मदद मिली। फिलिप्स सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पाँचवें नंबर पर हैं।

4. एलेक्स हेल्स – 25 वर्ष, 83 दिन – 2014

2014 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 116 रन बनाए। इस दौरान उनकी पारी में 11 चौके और 6 छक्के शामिल थे। एलेक्स सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

3. सुरेश रैना – 23 वर्ष, 156 दिन – 2010

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना भी इस सूची में शामिल हैं। उन्होंने 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 23 साल 156 दिन की उम्र में शतक बनाया था। रैना का यह रिकॉर्ड चार साल तक कायम रहा, जिसे बाद में अहमद शहज़ाद और फिर युवराज समरा ने तोड़ा।

भारतीय क्रिकेट में टी20 वर्ल्ड कप का पहला शतक सुरेश रैना ने बनाया। इस दौरान उन्होंने 60 गेंदों में 101 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

2. अहमद शहज़ाद – 22 वर्ष, 127 दिन – 2014

समरा से पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के बल्लेबाज़ अहमद शहज़ाद के नाम था। उन्होंने 2014 के टी20 वर्ल्ड कप (बांग्लादेश) में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ 22 साल 127 दिन की उम्र में शतक लगाया था। अब वे इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

पाकिस्तान के अहमद शहज़ाद ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाकर पाकिस्तान का पहला टी20 वर्ल्ड कप शतक पूरा किया। इस दौरान उनकी इस पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

1. युवराज सामरा – 19 वर्ष, 141 दिन – 2026

इस लिस्ट में कनाडा के सलामी बल्लेबाज़ युवराज सामरा ने 19 साल 141 दिन की उम्र में 58 गेंदों पर शानदार शतक जड़ा। इस दौरान इन्होंने 10 चौके और 6 छक्के लगाए। वे टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी एसोसिएट नेशन की ओर से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं।

 अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न: टी20 विश्व कप के इतिहास में शतक बनाने वाला सबसे युवा खिलाड़ी कौन है?

उत्तर: कनाडा के युवराज सामरा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 19 वर्ष और 141 दिन में यह कारनामा किया है।

प्रश्न: युवराज समरा ने यह उपलब्धि किस टीम के खिलाफ हासिल की?

उत्तर: कनाडा के युवराज सामरा ने यह उपलब्धि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले अगये मुकाबले में हासिल की है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version