Tuesday, February 17

साउथ अफ्रीका ने टी20 सीरीज के दूसरे मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज बराबर कर ली हैं। सीरीज का अगला मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाना हैं। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयारी में जुटी हुई हैं। अफ्रीका ने आसानी से दूसरे मैच में जीत दर्ज कर ली थी।

तीसरा मैच इसलिए भी अहम हो गया हैं क्योंकि जो भी यह मुकाबला जीतेगा वो बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम करने की सोचेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच में किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पिच रिपोर्ट

IND vs SA 3rd T20I: HPCA Dharmshala Pitch Report
IND vs SA 3rd T20I: HPCA Dharmshala Pitch Report

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर अगर पिच की बात करें, तो यहां पर अच्छी बैटिंग विकेट देखने को मिलती है, जहां पर बड़े शॉट्स आसानी से लगते हैं। शुरुआती कुछ ओवरों में इस विकेट पर गेंद थोड़ी सी स्विंग होती है और उसके बाद काफी बढ़िया बैटिंग विकेट हो जाती है। बल्लेबाज आसानी से थ्रू द लाइन शॉट खेल सकते हैं।

इस ग्राउंड की आउटफील्ड काफी तेज है, इसलिए गेंद काफी तेजी से ट्रेवल करती है और वैल्यू फॉर शॉट्स भी मिलता है। चेज़ करते समय ड्यू आने की वजह से बल्लेबाजी आसान होती है और गेंद भी बल्ले पर अच्छे से आती है, जिसके चलते बड़े शॉट्स खेलने में आसानी होती है।

कैसा रहेगा मौसम?

इंडिया और साउथ अफ्रीका के मैच में मौसम अच्छा रहने वाला है, और उस दिन तापमान भी काफी सुखद रहने वाला है। अगर तापमान की बात करें, तो यह 22 से 11 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, ह्यूमिडिटी की बात की जाए तो वह ज्यादा नहीं रहने वाली है, जो लगभग 43% तक रह सकती है। जबकि इस मुकाबले में बारिश के चांस बिल्कुल भी नहीं हैं।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड के आंकड़े

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड में अब तक 10 मैच खेले गए हैं जिसमें से 4 बार टोटल चेस करने वाली टीम ने जबकि 4 बार डिफेंड करने वाली टीम ने मैच जीता हैं और 2 मुकाबले बारिश के चलते रद्द्द हो गए हैं।

इस ग्राउंड पर अगर एवरेज स्कोर की बात करें, तो 157 रन है। वहीं अगर इस मैदान पर हाईएस्ट टोटल की बात करें, तो वह साउथ अफ्रीका के नाम है, जिन्होंने 2015 में (200/3 बनाम इंडिया) बनाया था। लोवेस्ट स्कोर ऑस्ट्रेलिया (134/9 बनाम न्यूज़ीलैंड) का है।

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

इस ग्राउंड पर इंडिया ने 3 मैच खेले हैं जिसमें 2 में जीत दर्ज की हैं और 1 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा हैं।

वहीँ अफ्रीका ने इस ग्राउंड पर 1 मैच खेला हैं और उसमें जीत दर्ज की हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version