T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इसको हम फटाफट क्रिकेट के नाम से भी जानते हैं। इसके अलावा इस फॉर्मेट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का बल्लेबाजी क्रम अपनी आक्रामकता और खतरनाक अंदाज के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। क्यूंकि इस टीम के सभी बल्लेबाज बड़े शॉट्स और तेज रन बनाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस फॉर्मेट में खेलते हुए कई बार ऐसे मौके भी आए हैं जब इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी। तब यह टीम बेहद छोटे स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई थी। आइए इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सबसे छोटे स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. साल 2012 में 80 रन बनाम भारत :-

इस सूची में पहले पायदान पर इंग्लैंड बनाम भारतीय टीम का यह मैच आता है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच साल 2012 में खेला गया था। तब भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए इंग्लैंड की टीम केवल 80 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं उस समय टी-20 विश्व कप का यह मैच कोलंबो में खेला गया था।

England cricket team
England cricket team

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपने 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम केवल 14.4 ओवर में ही आउट होकर पवेलियन लौट गई थी। इस मैच में हरभजन सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में केवल 12 रन देकर 4 इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट किया था। वहीं उन्होंने इस मैच में 2 मेडन ओवर भी डाले थे।

2. इंग्लैंड टीम दो बार हुई है 88 रन पर ऑलआउट :-

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड क्रिकेट टीम अभी तक 2 बार 88 रन पर ऑलआउट भी हुई है। इसमें पहली वह वह साल 2014 में नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 88 रन पर ऑलआउट होकर पवेलियन लौटी थी।

England cricket team
England cricket team

जबकि दूसरी बार वह साल 2011 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 88 रनों पर ऑलआउट हुई थी। वहीं उस समय नीदरलैंड के खिलाफ खेलते हुए इंग्लैंड की टीम को 45 रन से हार का सामना करना पड़ा था। जबकि कैरेबियाई टीम के खिलाफ उनको 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

3. साल 2025 में 97 रन बनाम भारत :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर भी इंग्लैंड बनाम भारतीय टीम का साल 2025 का यह मैच आता है। क्यूंकि इसी साल भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए इंग्लैंड की टीम केवल 97 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं उस समय इन दोनों टीमों के बीच यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था।

England cricket team
England cricket team

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपने 9 विकेट के नुकसान पर कुल 247 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम केवल 10.3 ओवर में ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं इस मैच में मोहम्मद शमी ने 2.3 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट इंग्लिश खिलाड़ियों को आउट किया था। तब इस मैच में इंग्लैंड की टीम को 150 रनों से हार मिली थी।

4. साल 2022 में 101 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका :-

इस सूची में चौथे पायदान पर इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का साल 2022 में खेला गया यह मैच आता है। क्यूंकि उस समय दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए इंग्लैंड की टीम केवल 101 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच साउथैम्पटन में खेला गया था।

England cricket team
image source via getty images

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम केवल 14.3 ओवर में ही आउट होकर पवेलियन लौट गई थी। इस मैच में कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। वहीं उस मैच में तबरेज शम्सी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version