ODI cricket: वनडे क्रिकेट को सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहा जाता है। वहीं इस फॉर्मेट में खेलते हुए किसी भी गेंदबाज के लिए 100 विकेट लेना एक बड़ी उपलब्धि होती है। लेकिन जब यह कारनामा बेहद कम मैचों में हासिल किया जाए तो यह और भी खास बन जाता है। इसके अलावा क्रिकेट इतिहास में कुछ ही चुनिंदा गेंदबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने रिकॉर्ड समय में यह उपलब्धि अपने नाम की है। आइए उन गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लिए हैं।
1. संदीप लामिछाने :-
इस सूची में पहले पायदान पर नेपाल क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज संदीप लामिछाने का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2023 में ओमान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 42 मैचों में खेलते हुए ही 100 विकेट पूरे कर लिए थे।

जबकि इस स्टार नेपाली खिलाड़ी ने साल 2018 में अपना पहला वनडे मुकाबला खेला था। इसके अलावा उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए केवल 4 साल और 263 दिन का समय लिया था। वहीं तब उस मैच में उन्होंने 8 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे।
2. राशिद खान :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2018 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 100 विकेट पूरे किए थे। इसके अलावा उन्होंने यह उपलब्धि 44 मैचों में ही हासिल कर ली थी।

जबकि राशिद खान ने साल 2015 में अपना पहला वनडे मैच खेला था। वहीं इस स्टार गेंदबाज ने अपने 100 विकेट पूरे करने के लिए 2 साल और 158 दिन का समय लिया था। इसके अलावा उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए उस मैच में 9 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट लिया था।
3. बिलाल खान :-
इस मैच में तीसरे पायदान पर ओमान क्रिकेट टीम के गेंदबाज बिलाल खान का नाम आता है। क्यूंकि साल 2024 में उन्होंने नामीबिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 100 वनडे विकेट पूरे किए थे।

इसके अलावा उन्होंने यह उपलब्धि 49 मैचों में ही हासिल कर ली थी। जबकि इस खिलाड़ी ने अपना पहला मुकाबला साल 2019 में खेला था। इसके अलावा उन्होंने यह उपलब्धि 5 साल और 88 दिन में ही हासिल कर ली थी। वहीं इस मैच में उन्होंने 10 ओवर में 50 रन देकर 3 विकेट लिए थे।
4. शाहीन अफरीदी :-
इस सूची में चौथे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का नाम आता है। साल 2013 में उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 51 मैच में अपने 100 विकेट पूरे किए थे।

इसके अलावा उन्होंने साल 2008 में अपना पहला मैच खेला था। वहीं इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने यह उपलब्धि 5 साल और 40 दिनों में पूरी की थी। इसके अलावा उन्होंने इस मैच में 9 ओवर गेंदबाजी की थी। इस मैच में उन्होंने 23 रन देकर 3 विकेट हैसल किए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







