Wednesday, March 11

T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 के नाम से जाना जाता है। वहीं इस फॉर्मेट में भी भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच मैच हमेशा रोमांचक से भरपूर रहता है। क्यूंकि इन मैचों में बल्लेबाजों ने कई यादगार पारियां भी खेली हैं। इसके अलावा इनमें कुछ साझेदारियां रिकॉर्ड बनाने वाली भी साबित हुई हैं। वहीं तब उस मैच के निर्णायक पलों में इन साझेदारियों ने टीम की जीत की दिशा भी बदली है। आइए भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबलों में की गई सबसे बड़ी साझेदारियों पर एक नजर भी डाल लेते है।

1. बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान :-

इस सूची में पहले पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ही खिलाड़ियों ने साल 2012 में भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए पहले विकेट के लिए नाबाद 152 रन जोड़ दिए थे।

Babar Azam
Babar Azam

वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में पाकिस्तान की टीम ने तब बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इस मैच में तब रिजवान ने 79* और बाबर ने 68* रनों की शानदार पारियां खेली थी।

2. विराट कोहली और हार्दिक पांड्या :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की जोड़ी का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ने मिलकर साल 2022 में 5वें विकेट के लिए 113 रन जोड़ दिए थे। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने अपने 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Virat Kohli
Virat Kohli

इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम ने अपने 6 विकेट खोकर उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। तब इस मैच में कोहली ने शानदार 82 रन की पारी खेली थी। जबकि हार्दिक पांड्या के बल्ले से भी 40 रन आए थे।

3. शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर पाकिस्तान के 2 दिग्गज खिलाड़ी शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज की जोड़ी का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ही खिलाड़ियों ने साल 2012 में चौथे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की थी।

Shoaib Malik
Shoaib Malik

उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं इस मैच में एक समय पाकिस्तान टीम ने केवल 12 रन पर ही अपने 3 बल्लेबाजों को गंवा दिया था। इसके बाद इस मैच में फिर हफीज (61) और मलिक ने (57) रन बनाकर पाकिस्तान को 5 विकेट से शानदार जीत दिला दी थी।

4. युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी :-

इस सूची में चौथे पायदान पर भारत के पूर्व महान खिलाड़ी युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ही खिलाड़ियों ने साल 2012 में चौथे विकेट के लिए खेलते हुए 97 रन की साझेदारी की थी। वहीं इस मैच में युवराज ने 36 गेंदों पर 72 रन बनाए थे।

Yuvraj Singh
Yuvraj Singh

जबकि धोनी के बल्ले से भी 23 गेंदों में 33 रन की पारी आई थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में पाकिस्तान टीम 7 विकेट खोकर 181 रन ही बना पाई थी। इसके बाद भारतीय टीम इस मैच को 11 रन से जीत गई थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version