विमेंस वर्ल्ड कप को समाप्त होने में अब सिर्फ कुछ समय रह गया है। अब सभी टीमों के अंतिम कुछ ही मैच बचे हुए हैं और उसके बाद नॉकआउट स्टेज शुरू हो जाएगा। भारतीय टीम ने अपने घर में खेले जा रहे टूर्नामेंट में अब तक काफी बढ़िया प्रदर्शन किया है, जिसके चलते वह पॉइंट्स टेबल में ऊपर बनी हुई है और अब उनका अगला मुकाबला 23 अक्टूबर को न्यूज़ीलैंड से है। यह मैच नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों की शुरुआत तो अच्छी हुई है, लेकिन इस मुकाबले में किसका पलड़ा भारी रहने वाला है, यह सबसे बड़ा सवाल है। तो चलिए नज़र डालते हैं दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर।

इंडिया और न्यूज़ीलैंड वीमेंस के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

INDW vs NZW Women Head To Head Record
INDW vs NZW Women Head To Head Record

वीमेंस क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड ने इंडियन टीम के ऊपर दबदबा बना कर रखा हुआ है। दोनों टीमों ने आपस में 57 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें न्यूज़ीलैंड ने 36 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 20 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 1 मैच टाई रहा है।

इंडिया ने खेले गए अब तक 57 मुकाबलों में से मात्र 20 में बाज़ी मारी है, जबकि 36 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। नतीजों के लिहाज़ से कीवी टीम ने बढ़त बना रखी है।

INDIA NEW ZEALAND
57 Total Match 57
22 Won 36
36 Lost 20
0 No Result 0
1 Tied 1

वीमेंस वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड

वीमेंस वनडे में दोनों टीमों के बीच भी पलड़ा कीवी टीम की तरफ झुका हुआ है। न्यूज़ीलैंड और इंडिया ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 11 बार आमना-सामना किया है, जिसमें 9 बार कीवी टीम ने, तो 2 बार भारतीय टीम ने बाज़ी मारी है।

INDIA NEW ZEALAND
11 Total Match 11
2 Won 9
9 Lost 2
0 No Result 0

इंडिया वीमेंस का वनडे में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 279 रन है, जो कि उन्होंने साल 2022 में क्वींसटाउन में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 26 रन है, जो कि भारतीय टीम ने साल 2002 में सेंट सेवियर में बनाया था।

न्यूज़ीलैंड वीमेंस का वनडे में इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 280 रन है। उन्होंने यह टोटल साल 2022 में क्वींसटाउन में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं उनके लोएस्ट टोटल की बात करें, तो वह 73 रन है, जो साल 1985 में इंदौर में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 279/10
इंडिया लोवेस्ट स्कोर 26/10
हाईएस्ट स्कोर 280/7
न्यूज़ीलैंड लोवेस्ट स्कोर 73/10

जीत के साथ नॉकआउट चरण की तरफ बढ़ना चाहेंगी दोनों टीमें

इंडिया वीमेंस ने अपने घर में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में कंडीशन का भरपूर फायदा तो उठाया ही है और इसके साथ उन्हें अपने होम क्राउड का भी पूरा सपोर्ट मिला है। जबकि, न्यूज़ीलैंड टीम को भी सबकॉन्टिनेंट में खेलने में किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है, इसलिए मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version