Tuesday, March 10

Goodbye 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2025 का साल कई बल्लेबाजों के नाम रहा है। क्यूंकि इस साल कई खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से रन बनाने के नए मानक तय किए हैं। तब इन बल्लेबाजों ने टेस्ट, वनडे और टी-20 सभी प्रारूप में निरंतरता, आक्रामकता और क्लास का शानदार खेल दिखाया है। वहीं इस बीच मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभालना हो या बड़े लक्ष्य का पीछा करना हो तब इन खिलाड़ियों ने हर जगह खुद को साबित किया है। आइए अब ऐसे में साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. शुभमन गिल : 1,764 रन :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम आता है। क्यूंकि साल 2025 में उन्होंने कुल 35 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 42 पारियों में 49 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 1,764 रन बनाए हैं।

Shubman Gill
Shubman Gill

जबकि इस साल उनके बल्ले से 7 शतक और 3 अर्धशतक भी आए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 269 रन का रहा है। इसके अलावा साल 2025 में वह 6 पारियों के दौरान नाबाद भी रहे हैं। वहीं इस साल उनके बल्ले से 209 चौके और 27 छक्के भी आए हैं।

2. शाई होप : 1,760 रन :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शाई होप का नाम आता है। क्यूंकि साल 2025 में इस कैरेबियाई बल्लेबाज ने 42 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलत हुए उन्होंने इनकी 50 पारियों में 40 की शानदार औसत से 1,760 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 82.24 की रही है।

Shai Hope
Shai Hope

इस साल उनके बल्ले से 5 शतक और 9 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 140 रन रहा है। वहीं इस साल वह 6 पारियों में नाबाद भी रहे हैं। साल 2025 में उनके बल्ले से 160 चौके और 54 छक्के भी आए हैं।

3. जो रूट : 1,613 रन :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का नाम आता है। क्यूंकि इस साल उन्होंने कुल 25 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इन मैचों की 33 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 53.76 की बल्लेबाजी औसत से 1,613 रन भी बनाए हैं।

Joe Root
Joe Root

जबकि इस साल उनके बल्ले से 7 शतक और 5 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 166 रन का रहा है। जबकि इस साल वह 3 पारियों में नाबाद भी रहे हैं। साल 2025 में उनके बल्ले से 157 चौके और 5 छक्के भी आए हैं।

4. ब्रायन बेनेट : 1,585 रन :-

इस सूची में चौथे स्थान पर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट का नाम आता है। वहीं इस साल उन्होंने कुल 39 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 46 पारियों में 1,585 रन बनाए हैं। जबकि इस साल वह 1 बार नाबाद भी रहे हैं।

Brian Bennett
image source via getty images

वहीं इस साल उनकी बल्लेबाजी औसत 35.22 और स्ट्राइक रेट 109.31 की रही है। साल 2025 में उनके बल्ले से 3 शतक और 8 अर्धशतक भी आए हैं। इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 169 रन का रहा है। वहीं इस साल उनके बल्ले से 206 चौके और 30 छ्क्के भी आए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version