India vs New Zealand: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले गए वनडे मैच हमेशा से खास रहे हैं। क्यूंकि इन दोनों ही टीमों के खिलाफ खेलते हुए कई गेंदबाजों ने काफी यादगार प्रदर्शन करते हुए विकेटों की झड़ी लगाई है। तब इस गेंदबाजों ने अपनी धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था और उन मैचों का रुख भी अपने पक्ष में मोड़ लिया था। आइए इस आगामी वनडे सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।

1. जवागल श्रीनाथ : 18 विकेट :-

इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का नाम आता है। क्यूंकि साल 2002-03 में भारतीय टीम न्यूजीलैंड में 7 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए गई थी। तब इस वनडे सीरीज में श्रीनाथ ने 11.16 की काफी शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 18 विकेट लिए थे।

Javagal Srinath
Javagal Srinath

वहीं उस समय उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल भी लिया था। जबकि उस वनडे सीरीज में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/23 का रहा था। वहीं उस वनडे सीरीज में उन्होंने 3.03 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की थी।

2. अमित मिश्रा : 15 विकेट :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा का नाम आता है। क्यूंकि साल 2016-17 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर आई थी। तब कीवी टीम ने भारत में 5 वनडे मैच खेले थे।

Amit Mishra
Amit Mishra

वहीं इन 5 मैचों में खेलते हुए अमित मिश्रा ने 14.33 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 15 विकेट लिए थे। तब उस सीरीज में उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया था। जबकि तब उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/18 का रहा था। इसके अलावा उस वनडे सीरीज में उन्होंने 4.79 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की थी।

3. आंद्रे एडम्स : 14 विकेट :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज आंद्रे एडम्स का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2002-03 की सीरीज में 4 वनडे मैच खेले थे। तब उन्होंने इसमें 9.35 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 14 विकेट लिए थे।

Andre Adams
Andre Adams

तब उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया था। उस वनडे सीरीज में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/22 का रहा था। जबकि उस सीरीज में उन्होंने 3.57 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की थी।

4. मोहम्मद शमी, ट्रेंट बोल्ट और डेरेल टफी : 12-12 विकेट :-

इस सूची में चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से 3 गेंदबाज मोहम्मद शमी, ट्रेंट बोल्ट और डेरेल टफी का नाम आता है। क्यूंकि इन तीनों ही गेंदबाजों ने एक वनडे सीरीज में 12-12 विकेट लिए थे। इसके अलावा शमी ने साल 2023 के विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों में ही खेलते हुए 12 विकेट लिए थे।

Mohammed Shami
Mohammed Shami

तब उन्होंने दोनों ही मैचों में 5 विकेट हॉल लिए थे। जबकि बोल्ट ने साल 2018-19 की वनडे सीरीज में 5 मैचों में खेलते हुए 12 विकेट लिए थे। इसके अलावा टफी ने साल 2002-03 की वनडे सीरीज में 7 मैचों में खेलते हुए ये 12 विकेट लिए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version