Vijay Hazare Trophy: इस समय विजय हजारे ट्रॉफी 2026 के मैच खेले जा रहे हैं। इस घरेलू टूर्नामेंट में खेलकर एक के बाद एक खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर रहे हैं। इस बीच इसमें कोई बैक टू बैक शतक लगा रहा है, तो कोई विकेटों की झड़ी लगा रहा है। इसके अलावा क्या आपको मालूम है कि विजय हजारे टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं। अगर नहीं तो आइए आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस घरेलु टूर्नामेंट में अभी तक सबसे अधिक रन बनाए हैं।

5. प्रियांक पांचाल : 3395 रन :-

Priyank Panchal
Priyank Panchal

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर गुजरात के दिग्गज बल्लेबाज प्रियांक पांचाल का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अभी तक इस घरेलु टूर्नामेंट में 83 मुकाबलों में खेलते हुए 42.97 के बल्लेबाजी औसत और 80.77 की स्ट्राइक रेट से 3395 रन बनाए हैं।वहीं इस दौरान हमें उनके बल्ले से 8 शतक और 20 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा वह केवल एक बार ही इस घरेलु टूर्नामेंट में डक पर आउट हुए हैं।

4. मनीष पांडे : 3403 रन :-

Manish Pandey
Manish Pandey

इस सूची में चौथे पायदान पर कर्नाटक के स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे का नाम आता है। क्यूंकि इस स्टार बल्लेबाज ने अभी तक इस घरेलु टूर्नामेंट में 103 मैचों की 99 पारियों में खेलते हुए 44.77 की बल्लेबाजी औसत और 93.66 की स्ट्राइक रेट के साथ 3403 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान हमें उनके बल्ले से 2 शतक और 25 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।

3. दिनेश कार्तिक : 3433 रन :-

Dinesh Karthik
Dinesh Karthik

इस सूची में तीसरे पायदान पर पूर्व भारतीय स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी तमिलनाडु की ओर से इस घरेलु टूर्नामेंट में 79 मैचों की 71 पारियों में खेलते हुए 56.27 के शानदार बल्लेबाजी औसत और 104.79 की स्ट्राइक रेट से 3433 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान हमें उनके बल्ले से 9 शतक और 19 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।

2. मयंक अग्रवाल : 3735 रन :-

Mayank Agarwal
Mayank Agarwal

इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय स्टार क्रिकेटर मयंक अग्रवाल का नाम आता है। क्यूंकि वह इस समय कर्नाटक की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी 2026 में खेल रहे हैं। वहीं इस टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक 78 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 52.60 की बल्लेबाजी औसत से 3735 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 99.15 की रही थी। वहीं इस घरेलु टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक 13 शतक और 18 अर्धशतक भी लगाए हैं।

1. अंकित बावने : 4178 रन :-

इस सूची में पहले पायदान पर महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज अंकित बावने का नाम आता है। इस समय भी अंकित एक्टिव खिलाड़ियों में ही आते हैं। इसके अलावा उन्होंने अभी तक इस घरेलु टूर्नामेंट में 101 मैच खेले हैं।

Ankit Bawne
Ankit Bawne

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 94 पारियों में 54.97 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 4178 रन बनाए हैं। जबकि इस बीच उनके बल्ले से 15 शतक और 17 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में वह अभी तक 5 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version