Wednesday, June 17

IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन का आज 11वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स टीम के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 के अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 6 विकेट से हराया था।

जबकि चेन्नई की टीम को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम के खिलाफ एक तरफा हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन आज के इस मैच में यह टीम हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

RCB के खिलाफ खेलते हुए CSK का पलड़ा रहा है भारी :-

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 35 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए आरसीबी की टीम को केवल 13 मैच में ही जीत मिली है। जबकि इस दौरान CSK की टीम को 21 मैचों में जीत मिली है। इसके अलावा आईपीएल 2025 के पिछले सीजन में इन दोनों के बीच कुल 2 मैच खेले गए थे। तब इन दोनों ही मैचों में आरसीबी टीम को जीत हासिल हुई थी।

आज इस तरह की हो सकती है CSK की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को आरआर टीम के खिलाफ खेलते हुए हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में उनका टॉप बल्लेबाजी आर्डर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ था। जबकि गेंदबाजी में भी उनके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। लेकिन आज के इस मैच में CSK को अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

CSK टीम की संभावित 11 :- संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी और खलील अहमद।

इम्पैक्ट सब : अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष और राहुल चाहर।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है RCB की टीम :-

आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में आरसीबी की टीम को हैदराबाद की टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से शानदार जीत मिली थी। उस मैच में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने नाबाद रहते हुए 38 गेन पर 69 रनों की शानदार पारी खेली थी। जबकि अन्य बल्लेबाज देवदत्त पडिकल ने भी 61 रनों की तेज पारी खेली थी। इस मैच में भी आज इनसे उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

3 Royal Challengers Bangalore Records That Are Almost Impossible to Break
3 Royal Challengers Bangalore Records That Are Almost Impossible to Break

RCB टीम की संभावित 11 :- विराट कोहली, फिल सॉल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी।

RCB के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : सुयश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, रसिख सलाम और जैकब बेथेल।

आज ऐसा रहने वाला है एम चिन्नास्वामी की पिच का मिजाज :-

M Chinnaswamy Stadium
M Chinnaswamy Stadium

सीमित ओवरों के क्रिकेट में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान की बाउंड्री भी काफी छोटी हैं। जिसके चलते हुए हमें यहां पर एक हाई स्कोरिंग मैच भी देखने को मिलता है। इसके अलावा यहां पर सभी गेंदबाजों के लिए विकेट लेना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। आईपीएल के मैचों के दौरान इस स्टेडियम पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन का है।

कैसा रहने वाला है आज बेंगलुरु का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार, 5 अप्रैल को बेंगलुरु में मौसम खराब रहेगा। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जिसके चलते हुए आज मैच में बारिश अपना खलल डाल सकती है।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स टीम के बीच आज यह मैच शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version