Thursday, June 11

IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन का आज दसवां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के बीच दोपहर 3 : 30 बजे खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 के अपने पिछले मैच में एसआरएच की टीम को केकेआर की टीम के खिलाफ खेलते हुए 65 रनों से शानदार जीत मिली थी।

जबकि लखनऊ की टीम को अपने पिछले मैच में दिल्ली की टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अपनी उस हार को भुलाकर यह टीम इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

SRH के खिलाफ खेलते हुए LSG का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 6 मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को अभी तक 4 मैचों में जीत मिली है।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

जबकि इस दौरान SRH की टीम ने केवल 2 ही मैच जीते हैं। वहीं आईपीएल 2025 सीजन में इन दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे। तब उस सीजन इन दोनों ही टीमों को एक-एक मैच में जीत हासिल हुई थी।

आज इस तरह की हो सकती है लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। उस मैच में उनका टॉप बल्लेबाजी आर्डर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ था। जबकि गेंदबाजी में भी उनके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। लेकिन आज के इस मैच में LSG को अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

LSG टीम की संभावित 11 :- एलएसजी टीम की संभावित 11 :- ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, एडेन मार्कराम, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे

इम्पैक्ट सब : अब्दुल समद, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, शिवम मावी

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है SRH की टीम :-

आईपीएल 2026 के अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को केकेआर के खिलाफ खेलते हुए 65 रनों से जीत मिली थी। इस मैच में उनके दोनों सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी। इसके चलते हुए उन्होंने इस सीजन में पॉवरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर भी बना डाला था। आज भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Sunrisers Hyderabad
Sunrisers Hyderabad

SRH टीम की संभावित 11 :-एसआरएच की संभावित एकादश : ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और जीशान अंसारी।

SRH के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : कामिन्दु मेंडिस,शिवम मावी, ईशान मलिंगा और सलिल अरोड़ा।

आज ऐसा रहने वाला है हैदराबाद की पिच का मिजाज :-

हैदराबाद के राजीव गांधी स्‍टेडियम की पिच काफी सपाट रहती है। जिसके चलते हुए यहां पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है। फिर भी यहां पर तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाज ज्यादा असरदार साबित होते हैं।

Rajiv Gandhi International Cricket Stadium Pitch Report
Rajiv Gandhi International Cricket Stadium Pitch Report

तभी तो आज यहां पर सभी तेज गेंदबजों को विकेट लेने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इसके अलावा अगर एक बार यहां पर बल्लेबाज की नजर जम गई तो वह बड़े-बड़े शॉट्स खेलने लगता है। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन का रहा है।

कैसा रहने वाला है आज हैदराबाद का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार, 5 अप्रैल को हैदराबाद में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। जिसके चलते हुए दर्शक बिना किसी बाधा के पूरा मैच देख पाएंगे।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के बीच आज यह मैच दोपहर 3 : 30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version