Thursday, June 11

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट स्टेडियमों में से एक है। यह सिर्फ खेलने की जगह नहीं है, बल्कि भारत में खेल के लिए जीत, जुनून और इतिहास का एक प्रतीक भी है।

इस स्टेडियम को क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन में ब्रेबॉर्न स्टेडियम में मैच में टिकट न मिलने को लेकर हुई लड़ाई के बाद बनवाया गया था। इस ग्राउंड को लगभग 13 महीनों के अंदर 1975 में बनवाकर तैयार कर दिया गया था। यहाँ पर दर्शकों के बैठने की क्षमता लगभग 33,000 के आसपास है।

वानखेड़े स्टेडियम इंटरनेशनल के कई यादगार मैचों का गवाह भी रहा है। पिछले कुछ सालों में यहाँ कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। यहाँ पर ही साल 2011 का वर्ल्ड कप फाइनल खेला गया था, जिसमें एमएस धोनी ने छक्का मारकर टीम इंडिया को 28 सालों के बाद वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। तो चलिए जानते हैं कि यहाँ पर किस तरह की पिच देखने को मिलती है।

वानखेड़े स्टेडियम की बाउंड्री साइज और मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
नाम
Wankhede Stadium
स्थान मुंबई, इंडिया
स्थापना 1974
दर्शक क्षमता लगभग 33,000
पहला T20I मैच
2012 (इंडिया बनाम इंग्लैंड)
पहला वनडे
1987 (इंडिया बनाम श्रीलंका)
पहला टेस्ट
1975 (इंडिया बनाम वेस्टइंडीज)
पहला IPLमैच
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2008)
पवेलियन छोर
Garware Pavilion End, Tata End
होम टीम
इंडिया, घरेलू टीमें
स्ट्रेट बाउंड्री 70–75 मीटर
स्क्वायर बाउंड्री 62–67 मीटर
स्क्वायर बाउंड्री 62–68 मीटर

Wankhede Stadium Pitch Report

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। मुंबई की पिच पर शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग देखने को मिलती है, लेकिन उसके बाद यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार हो जाती है।

Also Read: IPL 2026: एमए चिदंबरम स्टेडियम पिच रिपोर्ट

वानखेड़े पर आसानी से थ्रू द लाइन शॉट्स लगाए जा सकते हैं। यहाँ की स्क्वायर बाउंड्री छोटी और फ्लैट विकेट होने के चलते हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।

रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

टॉस– टॉस जीतकर पहले बॉलिंग

नई बॉल से बॉलर्स को थोड़ी स्विंग।

बल्लेबाजों के लिए अच्छी पिच।

ओस- बड़ा फैक्टर।

एवरेज स्कोर- 167

1st इनिंग एवरेज स्कोर– 178

2nd इनिंग एवरेज स्कोर- 156

टॉस जीतकर मैच जीतने वाली टीम के चांस- 64 (52.03%)

टॉस हारकर मैच जीतने वाली टीम के चांस- 59 (47.97%)

वानखेड़े स्टेडियम में IPL में रिकॉर्ड

वानखेड़े स्टेडियम पर अब तक 123 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें 66 मुकाबले चेज करने वाली टीम ने और 57 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।

टोटल मैच- 123

टोटल चेज करने वाली टीम की जीत- 66

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 57

हाईएस्ट स्कोर- 235/1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस (2015)

लोएस्ट स्कोर- 67/10 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस (2008)

हाईएस्ट टोटल चेज- 214/4 मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (2023)

लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 118/10 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस (2018)

Most Asked FAQs

1. आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल?

आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल 235 रन है, जो कि आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था।

2. आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में लोवेस्ट टोटल?

आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में लोवेस्ट टोटल का रिकॉर्ड केकेआर के नाम है, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मात्र 67 रन बनाए थे।

3. आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल चेज?

आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम में हाईएस्ट टोटल चेज 214 रन का है, जो कि मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किया था।

4. आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम की विकेट किसके लिए मददगार है?

आईपीएल में वानखेड़े स्टेडियम की विकेट काफी बैटिंग फ्रेंडली है।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version