Friday, March 20

T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इस फॉर्मेट में बल्लेबाजों के ऊपर तेजी से रन बनाने का दबाव होता है। तभी तो ऐसे में खिलाड़ी व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स की परवाह नहीं करते हैं। इस फॉर्मेट में अभी तक कई कप्तान शानदार पारियां खेलते हुए शतक भी लगा चुके हैं। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसे मैच भी हुए हैं जिनमें कप्तान ने शतक लगाया और उनकी टीम को हार मिली थी। आइए इन मैचों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. शेन वॉटसन :-

इस सूची में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान शेन वॉटसन का नाम आता है। साल 2016 में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए शानदार शतक लगाया था। तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच सिडनी में खेला गया था। वहीं उनकी यह शतकीय पारी केवल 71 गेंदों में आई थी। इस मैच में उनके बल्ले से तब 10 चौके और 6 छक्के भी आए थे।

Shane Watson
Shane Watson

उनकी इस शानदार पारी के चलते हुए तब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में रोहित शर्मा (52), विराट कोहली (50) और सुरेश रैना (49*) की पारियों की मदद से भारतीय टीम ने अपने 3 विकेट खोकर ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

2. फाफ डु प्लेसिस :-

Faf du Plessis
Faf du Plessis

इस सूची में दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का नाम आता है। साल 2015 में उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 56 गेंदों पर 119 रन की तूफानी पारी खेल डाली थी। उनकी इस शतकीय पारी में 11 चौके और 5 छक्के भी आए थे। वहीं इस मैच में प्रोटियाज टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 231 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। लेकिन उस बड़े लक्ष्य को वेस्टइंडीज की टीम ने केवल 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।

3. हार में आया डु प्लेसिस का इकलौता शतक :-

Faf du Plessis
image source via getty images

इस मैच में सबसे दिलचस्प बात यह थी कि यह डु प्लेसिस के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का इकलौता शतक रहा था। इसके अलावा वह अभी तक टी-20 क्रिकेट में कुल 8 शतक (सभी कप्तानी करते हुए) लगा चुके हैं। इसके चलते हुए वह टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान भी हैं।

4. शाई होप :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाई होप का नाम आता है। साल 2025 में वेस्टइंडीज की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हार मिली थी। उस मैच में कैरेबियाई टीम के कप्तान शाई होप ने 57 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए थे। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Shai Hope
Shai Hope

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 16.1 ओवर में ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। इस मैच में टिम डेविड के बल्ले से शतक आया था। जबकि डेविड ने 37 गेंदों में नाबाद रहते हुए 102 रन बनाए थे। इस मैच में उनके बल्ले से 6 चौके और 11 छक्के भी आए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version