Monday, February 2

Ashes Series: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को टेस्ट क्रिकेट कहा जाता है। वहीं इस एशेज सीरीज के इतिहास में कई दिग्गज गेंदबाजों ने अपनी घातक गेंदबाजी से मैच का पासा भी पलटा है। लेकिन इस बीच कुछ इंग्लैंड क्रिकेट टीम के गेंदबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने इस प्रतिष्ठित सीरीज में विकेटों का अम्बार लगाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। तब इस गेंदबाजों ने खेलते हुए न केवल अपनी टीम को अहम जीत दिलाई थी बल्कि एशेज की प्रतिस्पर्धा को और भी रोमांचक बना दिया था। आइए इस आगामी एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. स्टुअर्ट ब्रॉड : 153 विकेट :-

इस सूची में पहले स्थान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम आता है। वहीं इस ऐतिहासिक एशेज सीरीज में स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपना पहला मैच साल 2009 में खेला था। जबकि इसमें आखिरी बार वह साल 2023 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस सीरीज में उन्होंने कुल 40 मुकाबले खेले थे।

Stuart Broad
Stuart Broad

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 74 पारियों में 28.96 की शानदार गेंदबाजी औसत से 153 विकेट लिए थे। इस बीच उन्होंने 6 बार 4 विकेट हॉल और 8 बार 5 विकेट हॉल भी लिए थे। जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 15 रन देकर 8 विकेट लेना रहा था।

2. इयान बॉथम : 128 विकेट :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर भी इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी इयान बॉथम का नाम आता है। वहीं इस पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ने एशेज सीरीज में साल 1977 में अपना पहला मैच खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 1989 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। वहीं इस ऐतिहासिक सीरीज में उन्होंने कुल 32 मुकाबले खेले थे।

Ian Botham
Ian Botham

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 58 पारियों में 28.04 की गेंदबाजी औसत से 128 विकेट चटकाए थे। इस बीच उन्होंने 7 बार 4 विकेट हॉल और 7 बार ही 5 विकेट हॉल भी लिए थे। जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 95 रन देकर 6 विकेट लेना रहा था।

3. बॉब विलिस : 123 विकेट :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर भी इंग्लैंड के एक अन्य पूर्व महान गेंदबाज बॉब विलिस का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 1971 में अपना एशेज सीरीज का पहला मैच खेला था। जबकि इसमें आखिरी बार वह साल 1983 में खेलते हुए दिखजे दिए थे। इस बीच उन्होंने एशेज सीरीज में कुल 31 टेस्ट मैच खेले थे।

Bob Willis
Bob Willis

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 61 पारियों में 24.37 की शानदार गेंदबाजी औसत से 123 विकेट लिए थे। इस बीच उन्होंने 4 बार 4 विकेट हॉल और 7 बार 5 विकेट हॉल भी लिए थे। जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 43 रन देकर 8 विकेट लेना रहा था।

4. जेम्स एंडरसन : 117 विकेट :-

इस सूची में चौथे स्थान पर भी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के एक और पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का नाम आता है। इस पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ने साल 2006 के एशेज सीरीज में पहला मुकाबला खेला था। जबकि इसमें आखिरी बार वह साल 2023 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस दौरान उन्होंने इसमें कुल 39 टेस्ट मैच खेले थे।

James Anderson
James Anderson

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 72 पारियों में 35.97 की शानदार गेंदबाजी औसत से 117 विकेट लिए थे। इस बीच उन्होंने 8 बार 4 विकेट हॉल और 5 विकेट हॉल भी लिया था। जबकि इस बीच खेलते हुए उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 47 रन देकर 6 विकेट लेना रहा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version