T20 Cricket: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच 5 टी 20 मैचों की सीरीज की शुरुआत आगामी 9 सितंबर से होने वाली है। इसक अलावा टी-20 फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच हमेशा कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। इस बीच कई बार भारतीय गेंदबाजों ने अपनी कौशल, गति और सटीकता से मैच का रुख भी बदला है। जबकि कई भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए हैं। आइए इस आगमी सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. अर्शदीप सिंह : 18 विकेट :-
इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला मुकाबला साल 2022 में खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने अफ्रीका की टीम के खिलाफ कुल 10 मैच खेले हैं।

इन मैचों की 10 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 17 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ कुल 18 विकेट भी लिए हैं। वहीं इस बीच उनकी गेंदबाजी इकॉनमी रेट 9 की रही है। जबकि इस टीम के खिलाफ खेलते हुए उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/20 का रहा है।
2. भुवनेश्वर कुमार : 14 विकेट :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय टीम के एक और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी साल 2014 में दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस टीम के खिलाफ कुल 12 मैच खेले हैं।

इन मैचों की 11 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 18.50 की गेंदबाजी औसत और 6.69 की शानदार इकॉनमी से कुल 14 विकेट भी लिए हैं। जबकि इस टीम के खिलाफ उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। वहीं इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/24 का रहा है।
3. वरुण चक्रवर्ती : 12 विकेट :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के मिस्ट्री गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ अपना पहला मैच साल 2024 में खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस टीम के खिलाफ कुल 4 मैच खेले हैं।

इन मैचों की 4 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 11.50 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 12 विकेट लिए हैं। जबकि इस बीच उनकी गेंदबाजी इकॉनमी रेट 8.62 की रही है। इस टीम के खिलाफ उन्होंने एक बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। जबकि इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/17 का रहा है।
4. रविचंद्रन अश्विन और हार्दिक पांड्या : 11 विकेट :-
इस सूची में चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से 2 गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और हार्दिक पांड्या का नाम आता है। लेकिन इस मौजूदा समय में अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इस बीच उनके अफ्रीका की टीम के खिलाफ 10 मुकाबले खेलते हुए 26.18 की गेंदबाजी औसत से 11 विकेट हासिल किए थे।

जबकि दूसरी तरफ हार्दिक ने भी इस टीम के खिलाफ कुल 16 मुकाबलों की 14 पारियों में खेलते हुए 11 विकेट लिए हैं। इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 8.58 की रही है। इसके अलावा उनका अफ्रीका की टीम के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/20 का रहा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







