T20 Cricket: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच 5 टी 20 मैचों की सीरीज की शुरुआत आगामी 9 सितंबर से होने वाली है। भारतीय बल्लेबाजों ने टी-20 मैचों में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ हमेशा आक्रामक अंदाज और बेखौफ क्रिकेट का प्रदर्शन किया है। इसके अलावा इस फॉर्मेट में जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने हुई हैं तब भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी क्षमता और निरंतरता से बड़ा असर छोड़ा है। इस दौरान खेलते हुए कई स्टार बल्लेबाजों ने अपनी शानदार पारियों के दम पर अकेले ही टीम को जीत दिलाई है। आइए इस आगामी टी-20 सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. रोहित शर्मा : 429 रन :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। लेकिन इस मौजूदा समय में वह -20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। जबकि इस टीम के खिलाफ वह आखिरी बार साल 2024 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

इस बीच उन्होंने अफ्रीका की टीम के खिलाफ 18 मैच की 17 पारियों में खेलते हुए 26.81 की बल्लेबाजी औसत और 130 की स्ट्राइक रेट से 429 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक भी आए थे। जबकि इस टीम के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 106 रन रहा था।
2. विराट कोहली : 394 रन :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय टीम के एक और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। लेकिन इस वर्तमान समय में वह भी इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा साल 2011 में उन्होंने भी दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

इस दौरान उन्होंने अफ्रीका की टीम के खिलाफ 14 मैच की 13 पारियों में खेलते हुए 394 रन बनाए थे। वहीं इस बीच उनकी बल्लेबाजी औसत 39.40 और स्ट्राइक रेट 133.10 की रही थी। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से हमें 3 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इस बीच उनका अफ्रीका की टीम के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 76 रन रहा था।
3. सूर्यकुमार यादव : 372 रन :-
इस सूचि में तीसरे पायदान पर टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम आता है। इसके अलावा साल 2022 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस टीम के खिलाफ कुल 11 मैच खेले हैं।

इन मैचों की 10 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 41.33 की बल्लेबाजी औसत और 163.87 की स्ट्राइक रेट से 372 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से भी 1 शतक और 4 अर्धशतक भी आए हैं। इस बीच उनका अफ्रीका की टीम के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 100 रन का रहा है।
4. सुरेश रैना : 339 रन :-
इस सूची में चौथे पायदान पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके पूर्व स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2006 में दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। जबकि इस टीम के खिलाफ वह आखिरी बार साल 2018 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस दौरान उन्होंने अफ्रीका की टीम के खिलाफ कुल 12 मैच खेले थे।

तब इन मैचों की 11 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 33.90 की बल्लेबाजी औसत और 148.03 की स्ट्राइक रेट से 339 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक भी आया था। जबकि इस टीम के खिलाफ खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर भी 101 रन का रहा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







