ODI cricket: वनडे क्रिकेट को हम सभी सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहते हैं। क्यूंकि इस फॉर्मेट के इतिहास में कई खिलाड़ियों ने निरंतरता, मैच जीताने वाले प्रदर्शन और बड़ी सीरीज में दमदार असर के दम पर अपनी खास पहचान बनाई है। इस बीच टीम को आगे ले जाने वाले ये सभी खिलाड़ी न सिर्फ रन और विकेटों से मैच बदलते हैं बल्कि लगातार शानदार प्रदर्शन कर ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड पर भी अपना कब्जा कर लेते हैं। आइए इस फॉर्मेट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बनने वाले खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. सचिन तेंदुलकर : 15 बार :-
इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। इस पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने साल 1989 में अपना पहला वनडे मुकाबला खेला था। जबकि इस फॉर्मेट में वह आखिरी बार साल 2012 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

इस दौरान उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में कुल 108 सीरीज खेली थी। जबकि इस बीच उन्होंने 15 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार भी जीता था। इसके अलावा सचिन ने 463 वनडे मैचों में खेलते हुए 18,426 रन बनाए थे। वहीं इस फॉर्मेट में उन्होंने 154 विकेट भी लिए थे।
2. विराट कोहली : 12 बार :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर अब भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आ गया है। वहीं साल 2008 में उन्होंने अपना पहला वनडे मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक वह 12 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार जीत चुके हैं।

इस दौरान उन्होंने कुल 76 वनडे सीरीज खेली है। इस बीच कोहली ने 308 मैचों में खेलते हुए इनकी 296 पारियों में 58.46 की औसत से 14,557 रन बनाए हैं। जबकि इस दौरान उन्होंने 53 शतक और 76 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस बीच उनका वनडे में सर्वोच्च स्कोर 183 रन रहा है।
3. सनथ जयसूर्या : 11 बार :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 1989 में अपना पहला वनडे मुकाबला खेला था। जबकि इस फॉर्मेट में वह आखिरी बार साल 2011 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

इस दौरान उन्होंने कुल 111 वनडे सीरीज खेली थी। जबकि इस बीच खेलते हुए उन्होंने 11 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार भी जीता था। इसके अलावा उन्होंने 445 वनडे मैचों में खेलते हुए कुल 13,430 रन बनाए थे। जबकि इस दौरान उन्होंने वनडे में 323 विकेट भी लिए थे।
4. शॉन पोलॉक : 9 बार :-
इस सूची में चौथे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज शॉन पोलॉक का नाम आता है। वहीं साल 1996 में उन्होंने अपना पहला वनडे मुकाबला खेला था। जबकि इस फॉर्मेट में वह आखिरी बार साल 2008 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

इस दौरान उन्होंने कुल 60 वनडे सीरीज खेली थी। इनमें खेलते हुए उन्होंने 9 बार ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार भी जीता था। इसके अलावा उन्होंने 303 वनडे मैचों में खेलते हुए 3,519 रन बनाए थे। जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 393 विकेट लेने में सफलता हासिल की थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







