Thursday, March 12

Ashes Series: इंग्लैंड क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच एशेज की ऐतिहासिक सीरीज खेली जाती है। इस दौरान कई मैचों में पहले दिन बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना कमाल दिखाया है। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसे भी मुकाबले हुए हैं जिसमें पहले ही दिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है। वहीं अब एशेज सीरीज 2025-26 के पहले पर्थ टेस्ट मैच के पहले दिन दोनों टीमों के कुल मिलाकर 19 विकेट गिरे हैं। आइए इस टूर्नामेंट के पिछले 100 सालों के इतिहास के उन मैचों के बारे में भी जान लेते हैं जिनमें पहले दिन सर्वाधिक विकेट गिरे थे।

1. पर्थ टेस्ट : 19 विकेट :-

एशेज सीरीज 2025-26 का पहला मैच पर्थ स्टेडियम में खेला गया है। इस मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए थे। इस टीम की तरफ से सर्वाधिक 52 रन हैरी ब्रूक ने बनाए थे। जबकि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 58 रन देकर 7 बल्लेबाजों को आउट किया था।

Australia cricket team
Australia cricket team

इसके बाद इन रनों के जवाब में पहले दिन के खेल की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 9 विकेट खोकर 123 रन बनाए थे। इस दौरान इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने 6 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए थे। इस तरह से पहले दिन कुल 71.5 ओवर के खेल में 19 विकेट गिरे थे।

पर्थ में बना पहले दिन सर्वाधिक विकेट गिरने का नया रिकॉर्ड :-

एशेज सीरीज 2025-26 का पहला मैच पर्थ स्टेडियम में इंग्लैंड क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच खेला गया था। इस मैच में पहले दिन कुल 19 विकेट गिरे थे। वहीं अब इसके चलते हुए टेस्ट क्रिकेट के पहले दिन पर्थ स्टेडियम में सर्वाधिक विकेट गिरने का नया रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। वहीं इसी मैदान पर पहले दिन सर्वाधिक विकेट का पिछला रिकॉर्ड भारत और ऑस्ट्रेलिया के नाम पर था। तब उस मैच में कुल 17 विकेट गिरे थे। वहीं यह मैच साल 2024 में खेला गया था।

2. ट्रेंट ब्रिज टेस्ट : 17 विकेट :-

Australia cricket team
Australia cricket team

साल 2001 में एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट ट्रेंट ब्रिज में खेला गया था। वहीं उस मैच में पहले दिन कुल 17 विकेट गिरे थे। क्यूंकि उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड टीम की की पहली पारी 185 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। लेकिन तब इस टीम की तरफ से बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक ने अर्धशतक लगाया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में पहले दिन के खेल की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भी अपने 7 विकेट खो दिए थे। इसके बाद अंत में इस मैच को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने 7 विकेट से जीत लिया था।

3. लॉर्ड्स टेस्ट : 17 विकेट :-

साल 2005 में एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम केवल 190 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में पहले दिन के खेल की समाप्ति तक इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भी अपने 7 विकेट खोकर 92 रन बना लिए थे।

Australia cricket team
Australia cricket team

इसके बाद इंग्लिश टीम भी इस मैच में पहले पारी में केवल 155 रनों पर ही सिमट गई थी। इसके बाद पहली पारी के आधार पर बढ़त बनाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी दूसरी पारी में 384 रन बनाए थे। जबकि अपनी दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम केवल 180 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद कंगारू टीम को इस मैच में जीत मिली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version