Tuesday, August 19

Google News Sports Digest Hindi

First Class Cricket: इस समय रणजी ट्रॉफी 2024-25 में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई क्रिकेट टीम और विदर्भ क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में खेलते हुए मुंबई क्रिकेट टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अहम उपलब्धि हासिल की है।

Ajinkya Rahane
image source via getty images

इस दौरान उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर के 14,000 रन पूरे कर लिए हैं। विदर्भ क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में उन्होंने अपनी दूसरी पारी में जैसे ही 12 रन बनाए, इसी के साथ उन्होंने इस आंकड़े को भी छू लिया। चलिए उनकी पारी और प्रथम श्रेणी करियर के आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

रहाणे ने पूरे किए 14,000 प्रथम श्रेणी रन :-

भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे ने साल 2007 में अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की थी। इस फॉर्मेट में उन्होंने कुल 201 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 340 पारियों में करीब 45 की औसत के साथ 14000 रन बना लिए हैं।

Ajinkya Rahane
image source via getty images

इस दौरान उनके बल्ले से 59 अर्धशतक और 41 शतक भी आए हैं। इस फॉर्मेट में खेलते हुए उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 265 रन का रहा है। इस समय 36 साल के रहाणे अपने प्रथम श्रेणी करियर में 2 दशक पूरे करने के काफी करीब पहुंच गए हैं।

मौजूदा रणजी सीजन में रहाणे का प्रदर्शन :-

अजिंक्य रहाणे ने इस मौजूदा रणजी सीजन में अभी तक कुल 10 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 14 पारियों में लगभग 40 की बल्लेबाजी औसत के साथ 467 रन बनाए हैं।

Ajinkya Rahane
image source via getty images

इस दौरान खेलते हुए उन्होंने एक शतक और एक ही अर्धशतक लगाया है। वहीं इस रणजी ट्रॉफी सीजन में उनके पिछले 10 स्कोर क्रमशः 12, 18, 108, 31, 96, 16, 12, 37, 98 और 84 रन रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने मुंबई की टीम को नॉकआउट तक पहुंचाने में काफी अहम भूमिका निभाई है।

रहाणे का अंतरराष्ट्रीय करियर :-

अजिंक्य रहाणे ने भारत की तरफ से जुलाई 2023 में अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। भारत के लिए अभी तक उन्होंने कुल 85 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 144 पारियों में 38.46 की बल्लेबाजी औसत से 5,077 रन बनाए हैं।

Ajinkya Rahane
image source via getty images

इस दौरान टेस्ट में खेलते हुए उनके बल्ले से 12 शतक और 26 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा भारत की तरफ से उन्होंने 90 वनडे में खेलते हुए 35.26 की बल्लेबाजी औसत के साथ 2,962 रन बनाए हैं। जबकि अपने देश के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 20 पारियों में 20.83 की औसत के साथ 375 रन बनाए हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version