Akash Madhwal: हर बार की तरह इस बार के सीजन 2023 में भी विश्न की सबसे बड़ी लीग आईपीएल भारत की कई नए भारतीय प्रतिभाओं को खोज निकाला है। जिसमें कई नाम शामिल हैं। जैसे यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा और नेहल बढेरा के नाम शामिल हैं। लेकिन प्लेऑफ आते-आते एक खिलाड़ी ने तो ऐसा नाम कमाया है जिसे अब लोग मुंबई इंडियंस का दूसरा बुमराह बता रहे हैं। जी हां, दरअसल हम MI के गेंदबाज आकाश मधवाल की बात कर रहे हैं। आकाश मधवाल ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि उनके पास भारत के डेथ ओवर में कमाल की गेंदबाजी करने का हुनर है। वो आईपीएल सीजन 2023 सीजन के खत्म होने के वक्त पर मुंबई इंडियंस के लिए सबसे प्रमुख गेंदबाज बनकर उभर रहे हैं। एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 5 विकेट लेकर आकाश ने आईपीएल के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस मैच में उनकी इस कमाल की गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस 182 रनों के टारगेट को बचाने में कामयाब हो पाई और 81 रनों के बड़े अंतर से लखनऊ सुपर को मात दे दी।

इस अहम मुकाबले के बाद हर किसी की जुबां में आकाश मधवाल का नाम गूंज रहा है। अब ऐसे में लोग इस युवा खिलाड़ी के बारे में जानने के लिए आतुर भी नजर आ रहे हैं। आज के लेख में हम आकाश मधवाल के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं कि एक उनका एक इंजिनियर से लेकर घातक गेंदबाज बनने तक का सफर कैसा रहा।
कौन है आकाश मधवाल?
आकाश मधवाल का ग्रह राज्य देवभूमी उत्तराखंड है। इस राज्य से आईपीएल खेलने वाले वो पहले क्रिकेटर भी बन चुके हैं। हांलाकि वर्तमान समय में वो एक शानदार गेंदबाज बन चुके है, लेकिन अब से चार साल पहले वो टेनिस बॉल खेला करते थे। इसके बाद साल 2019 में वो उत्तराखंड की टीम के लिए ट्राइल देने गए। इसके बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज व तब उत्तराखंड टीम के कोच रहे वसीम जाफर पर उनका ध्यान गया और इसके बाद उन्होंने मधवाल को टीम में चुन लिया। इसके बाद मधवाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी अपना जौहर दिखाया। यहां पर सही प्रदर्शन करने के बाद वो उत्तराखंड की टीम में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कप्तान के रूप में चुन लिए गए। बता दें कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और आकाश मधवाल दोनी ही रूड़की के रहने वाले हैं और इन दोनों खिलाड़ियों के घर भी आमने सामने ही हैं। आकाश माधवाल ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। आकाश के पिता इंडियन आर्मी में थे और उनका साल 2013 में निधन हो गया।
Boy from 𝕌𝕥𝕥𝕒𝕣𝕒𝕜𝕙𝕒𝕟𝕕. Winning matches for 𝕄𝕦𝕞𝕓𝕒𝕚. 🫶#OneFamily #LSGvMI #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #TATAIPL #IPL2023 pic.twitter.com/DILVK8miYY
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 24, 2023
मौके की तलाश में था- आकाश मधवाल
लखनऊ सुपर जाएट्ंस के साथ अहम मुकाबले में 5 विकेट लेने वाले आकाश मधवाल ने आईपीएल के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। दरअसल, अब तक आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबलों में किसी भी गेंदबाज ने 5 विकेट नहीं लिए थे, लेकिन आकाश मधवाल ने ये कर दिखाया। मुकाबले के समापने के बाद उनकी इस उपलब्दि व कमाल के प्रदर्शन के लिए आकाश को ‘प्लेयर ऑप द मैच’ के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। इस दौरान मैच हर्षा भोगले ने उनसे बात की। हर्षा ने कहा कि हमें आप पर गर्व है। इसके बाद अपनी बात को रखते हुए आकाश ने बताया कि, “मैं काफी ज्यादा प्रैक्टिस कर रहा था और इस मौके की तलाश में था। मैंने इंजिनियरिंग की पढ़ाई की है और क्रिकेट मेरा जुनून है। मैं 2018 में वेट कर रहा था। इंजिनियर्स में किसी भी चीज को जल्दी सीखने की टेंडेंसी होती है।”
Madhwal yaar! 🥹#OneFamily #LSGvMI #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #TATAIPL #IPL2023 pic.twitter.com/uT0lVK1BxM
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 24, 2023
घरेलू क्रिकेट में कुछ ऐसा है प्रदर्शन
उत्तराखंड के लिए हुए आकाश मधवाल ने साल 2019 में अपना डेब्यू किया था। वे अभी तक कुल 10 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 12 विकेट लिए हैं। इसके अलावा 17 ए लिस्ट के मुकाबलों में उनके नाम कुल 18 विकेट हैं। अगर बात करें टी-20 मुकाबलों की यहां पर उन्होंने कुल 29 मैच में 37 विकेट अपने नाम किए हैं।

