International Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अभी हाल ही में एक खास उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने साल 2025 के एशिया कप के दौरान टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। इस बीच सबसे दिलचस्प बात यह रही है कि वह इस फॉर्मेट में विकेटों का शतक लगाने वाले भारत के पहले गेंदबाज भी बन गए हैं। इस बीच आइए सबसे पहले वनडे में 200 विकेट और टेस्ट में 300 विकेट का आंकड़ा छूने वाले भारतीय गेंदबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
अर्शदीप सिंह :-
इस सूची में अब पहले पायदान पर भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम आ गया है। उन्होंने ओमान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए एशिया कप 2025 के मैच में यह खास उपलब्धि हासिल की थी। इसके अलावा ओमान के बल्लेबाज विनायक शुक्ला उनके 100वें शिकार बने थे।

इसके चलते हुए अर्शदीप अब चौथे सबसे तेज 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट वाले गेंदबाज (64 मैच) भी बन गए हैं। इस मामले में उनसे आगे राशिद खान, संदीप लमिचाने और वनिंदू हसरंगा का नाम ही आता है। इसके अलावा राशिद ने 53 मैचों में, लमिचाने ने 54 मैचों में और हसरंगा ने 63 मैचों में खेलते हुए अपने-अपने 100 विकेट पूरे किए थे।
सबसे तेज 100 विकेट वाले तेज गेंदबाज बने अर्शदीप :-

इसके अलावा अगर भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजों की बात करें तो अब अर्शदीप सिंह सबसे तेज 100 टी-20 विकेट वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने अब पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को पीछे छोड़ दिया है। इस बीच हम यहां पर आपको बता देना चाहते हैं कि रऊफ ने 71 मैचों में अपने 100 विकेट पूरे किए थे।
कपिल देव, 200 वनडे विकेट :-
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे पहले 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। साल 1991 में उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में खेलते हुए इस खास आंकड़ें को छुआ था।

इसके अलावा वह भारत की तरफ से सबसे पहले 250 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने थे। जबकि उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में 225 मैचों में खेलते हुए 27.45 की गेंदबाजी औसत और 3.71 की इकॉनमी रेट के साथ 253 विकेट लिए थे। वहीं इस दौरान उन्होंने 1 पारी में 5 विकेट हॉल भी लिया था।
कपिल देव, 300 टेस्ट विकेट :-
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कपिल ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 300 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने थे। तब इस पूर्व तेज गेंदबाज ने साल 1987 में भारतीय धरती पर खेलते हुए ही श्रीलंका की टीम के खिलाफ मैच में इस खास मुकाम को हासिल किया था।

इसके अलावा उन्होंने अपने 83 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 300 विकेट पूरे किए थे। जबकि उन्होंने अपने पूरे टेस्ट करियर में 131 मैचों में खेलते हुए 29.64 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 434 विकेट लिए थे। इसके अलावा उन्होंने अपना काहिरी टेस्ट मैच साल 1994 में खेला था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







