Wednesday, February 11

इस साल के अक्टूबर से भारत में होने वाले विश्वकप 2023 का आयोजन होने वाला है। ऐसे में एक तरफ जहां पूरी दुनियाभर की टीमें इसकी तैयारियों को अंजाम दे रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ पड़ोसी देश बांग्लादेश में अलग ही ड्रामा चल रहा है। दरअसल, बांग्लादेश के बल्लेबाज तमीम इकबाल ने हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी, लेकिन इसके एक दिन बाद जो हुआ वो देखने लायक था।

चोट के कारण लिया फैसला- तमीम इकबाल

तमीम इकबाल ने रिटायरमेंट के एक दिन बाद फिर से वापसी कर ली और उनके टीम की कप्तानी छोड़ दी। इसके बाद बताया गया कि तमीम इस महीने से होने वाली एशिया कप में बांग्लादेश दल का हिस्सा नहीं होंगे। गौरतलब है कि इस बार का एशिया कप पड़ोसी देश पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाना है। तमीम ने जब इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि चोट की समस्या के कारण उन्होंने ये घोषणा की थी। बता दें, तमीम की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद उन्होंने बताया- मैंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों को बता दिया है कि आज से मैं बांग्लादेश वनडे टीम की कप्तानी छोड़ रहा हूं। मैंने कारण बता दिया है, चोट एक मुद्दा है।


इसके बाद 34 वर्षीय तमीम इकबाल ने कहा कि, मैंने हमेशा पहले टीम के बारे में सोचा है। अब टीम की भलाई के लिए मुझे कप्तानी छोड़ देनी चाहिए और एक खिलाड़ी के रूप में अपना ध्यान लगाना चाहिए। जब भी मौका मिले अपना बेस्ट प्रदर्शन देने की कोशिश करनी चाहिए।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version