Wednesday, February 11

इस वक्त न्यूजीलैंड में महिला फीफा विश्वकप 2023 खेला जा रहा है। महिला फुटबॉल के लिहाज से एक सबसे बड़ा आयोजन है। इस दौरान फुटबॉल प्रेमी इस आयोजन का जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। इन सब के बीच एक महिला फुटबॉलर की खूब चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि मोरक्को की महिला टीम ने साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर एक गौरवपूर्ण जीत हासिल की थी। इसके पीछे का कारण है कि मोरक्को के फुटबॉल इतिहास की ये पहली जीत थी। अब बात करते है कि आखिर मोरक्को की एक महिला फुटबॉल की आखिर चर्चा क्यों हो रही है।

इस जीत के बाद अब मोरक्को की टीम ने उनके पहले ही विश्वकप में कोलंबिया को 1-0 से हराकर नॉकआउट में भी जगह बना ली है। इसके साथ ही मोरक्को की टीम ने इतिहास रच दिया है। जानकारी के लिए बात दें कि मोरक्को पहला अरब और उत्तरी देश है, जिसने महिला विश्वकप में नॉकआउट चरण को पार किया है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में खेलने वाली आठ टीमों में से मोरक्को पहली टीम है, जिसने नॉकआउट में सबसे पहले जगह बनाई हो। इस मैच में मोरक्को की तरफ से जीत वाला गोल अनीसा लाहमारी ने लगाया। ये गोल पहले हाफ के इंजरी समय में आया। इस जीत के साथ ही मोरक्को के फुटबॉल प्रेमी झूम उठे हैं।


बता दें, वर्तमान समय में मोरक्को दुनिया की उन आठ टीमों में से एक है, जो इस साल महिला फीफा विश्वकप में डेब्यू कर रही है। इस मुकाबले से पहले भी इस टीम ने इतिहास रचा था। दरअसल, मोरक्को की टीम ने साउथ कोरिया के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मोरक्कों की तरफ से इब्तिसाम जरादी ने पहला गोल किया और ये गोल इतिहास के पन्नों में भी दर्ज हो गया।

ये भी पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया की कमी को किया उजागर, बोले- 2011 और 2023 में बहुत बडा अंतर

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version