Friday, March 20

टेस्ट इतिहास में साल 2000 में एक ऐसा भी मैच खेला गया था, जब एक ही दिन में टेस्ट में चार पारियां खेली गई। इस मैच में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने थीं। दोनों टीम्स के यह मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया। इस मैच दूसरे दिन दोनों टीमों ने अपनी-अपनी दोनों पारियां खेल लीं यानि एक ही दिन में चारों पारियां खत्म हो गई। आम तौर पर यह देखा जाता है कि टेस्ट मैच के मुकाबलों का निर्णय चौथे या पांचवे दिन आता है। ये घटना टेस्ट क्रिकेट में अपने आप में ही एक ना भूल पाने वाली घटना है।

टेस्ट क्रिकेट में एक ही दिन में दोनों टीमों ने खेली 2-2 पारी क्या है पूरी घटना

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि जब एक दिन में दोनों टीमों ने अपनी दोनों पारियां खेल लीं और मैच का रिजल्ट भी घोषित हो गया। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच यह सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच था। जिसका रिजल्ट महज दूसरे दिन ही आ गया। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान एलक स्टीवर्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 267 रन बनाए थे शेरविन कैम्पबेल ने 155 गेंदों में 82 रन बनाए जिसमे 11 चौके शामिल थे।

वेस्टइंडीज के 267 रनों को चेज करते हुए इंग्लैंड की टीम मात्र 134 रनों पर सिमट गई थी। इस तरह वेस्टइंडीज टीम को 133 रनों की बढ़त मिली लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दूसरी पारी में अच्छी गेंदबाजी के बदौलत वेस्टइंडीज की पूरी टीम को मात्र 54 रन पर ऑलआउट कर दिया था। इंग्लैंड के तरफ से एंडी कैडिक ने 16 रन देकर 5 विकेट झटके। वेस्टइंडीज के दोनों परियों को मिलकर अब जीत के लिए इंग्लैंड को 188 रनों का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। हालांकि, वेस्टइंडीज के लिए कर्टनी वाल्श ने 74 रन देकर 6 विकेट झटके थे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version