Wednesday, March 4

भारत में क्रिकेट खेल और क्रिकेटर्स विश्व में काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे कई क्रिकेटर से जिन्होंने अभी तक इस खेल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। कई युवा खिलाड़ी इन क्रिकेटर्स को अपना आदर्श मानते हैं। कुछ ऐसे क्रिकेटर्स भी हैं जिन्हें सरकारी सेक्टर में अच्छी पोस्ट दी गई है क्योंकि उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच क्रिकेटर्स के बारे में जिन्हें सरकारी नौकरी भी मिली हुई है।

1- दीप्ति शर्मा

दीप्ति शर्मा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को कई बार जीत दिलाई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के पद से सम्मानित किया है। इसके साथ ही उन्हें 3 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार भी मिला, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सम्मान समारोह में भेंट किया था।

दीप्ति शर्मा को अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने अब तक भारतीय टीम की ओर से 4 टेस्ट मैचों में 318 रन बनाए हैं और 16 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, 86 वनडे मैचों में उन्होंने 1982 रन बनाए हैं और वह वनडे में भारत की ओर से सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने वनडे में 188 रनों की शानदार पारी खेली थी।

2. महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने से पहले धोनी खड़कपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर के पद पर काम करते थे। लेकिन क्रिकेट में कदम रखने के बाद उन्होंने अपनी मेहनत और खेल से इतिहास रच दिया। 2011 में भारत के वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्हें भारतीय प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का मानद पद देकर सम्मानित किया गया।

3. युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल भारत के प्रमुख स्पिनरों में से एक हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में भी शानदार प्रदर्शन किया है और कई अहम विकेट अपने नाम किए हैं। चहल ने दुनियाभर के कई शीर्ष खिलाड़ियों को आउट किया है। उनकी काबिलियत और योगदान को देखते हुए आयकर विभाग ने उन्हें आयकर अधिकारी के पद की पेशकश की है।

4. सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है और उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में बहुत बड़ी है। उन्होंने क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए और कई रिकॉर्ड तोड़े भी हैं। उनके शानदार योगदान को देखते हुए, 2010 में उन्हें भारतीय वायु सेना में ग्रुप कप्तान का सम्मानित पद दिया गया था।

5- जोगिंदर शर्मा

जोगिंदर शर्मा भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर फेंककर इतिहास रचा। उस मैच में उन्होंने मिस्बाह उल हक को आउट किया और भारतीय टीम को सिर्फ पांच रनों से जीत दिलाई।

उनके इस शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें हरियाणा पुलिस में एक बड़ा सम्मान मिला। वर्तमान में जोगिंदर शर्मा हरियाणा में DCP के पद पर तैनात हैं।

 

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version