ENG VS IND: भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच मेनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस चौथे टेस्ट के पहले दिन काफी कुछ घटा है। इस मैच में एक बार फिर टॉस को हारकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी। इसके बाद पहले खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। लेकिन बाद में यह काफी लड़खड़ा गई। वहीं मैच के पहले दिन 68वें ओवर में भारतीय टीम के अहम बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए हैं। इस लेफ्ट हैंड बल्लेबाज के दाहिने पांव में गंभीर चोट आई है। इसके बाद उन्हें एम्बुलेंस पर बिठाकर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था। इसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत की इंजरी को लेकर अपनी राय रखी है।

ऋषभ पंत की चोट पर बोले पोंटिंग :-

Rishabh Pant
Rishabh Pant

यह हादसा मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन भारत की बल्लेबाजी के दौरान 68वें ओवर में घटा था। उस ओवर में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स गेंदबाजी कर रहे थे। उस समय क्रीज पर ऋषभ पंत मौजूद थे। इंग्लैंड के राइट आर्म पेसर ने ओवर की चौथी गेंद यॉर्कर लेंथ डाली थी। उस पर भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने रिवर्स शॉट खेलने की कोशिश की थी। तब गेंद बल्ले को छकाती हुई सीधी उनके दाहिने पांव पर जा लगी। इसके बाद पंत दर्द से कराह उठे थे।

तब उनको चलने में काफी परेशानी हो रही थी। इसके बाद यह 27 वर्षीय खिलाड़ी बड़ी मुश्किल से अपना पांव जमीन पर रख पा रहे थे। फिर भारतीय टीम के फिजियो ने फौरन आकर उनका प्राथमिक उपचार किया। लेकिन तब भी उनको राहत न मिलने पर एम्बुलेंस के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद पंत को लेकर रिकी पोंटिंग ने कहा कि ऐसी चोट बहुत खतरनाक होती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि भारतीय खिलाड़ी के पांव में तुरंत सूजन आना अच्छे संकेत नहीं हैं।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पोंटिंग ने दिया बयान :-

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद स्काई स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में ऋषभ पंत को लेकर कहा कि, “ऋषभ पंत की चोट बिल्कुल भी ठीक नहीं लग रही है। उन्होंने मुश्किल से ज़मीन पर पैर रखा है। मेरे लिए चिंता की बात थी कि उन्हें तुरंत सूजन आ गई है। मैं खुद भी मेटाटार्सल चोट से गुजर चुका हूं। ये छोटी और नाज़ुक हड्डियां होती हैं। पंत उस पर कोई वज़न नहीं डाल पा रहे थे। तभी तो यह बिल्कुल भी ठीक नहीं लग रहा है।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version