Kieron Pollard: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। क्यूंकि पोलार्ड टी20 क्रिकेट में 400 कैच लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने यह कीर्तिमान प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए CPL 2025 के फाइनल में बनाया है। CPL 2025 में उन्होंने त्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए इस फाइनल मैच में कुल 4 कैच लेकर 400 का आंकड़ा छूआ है।
CPL 2025 के फाइनल में पोलार्ड ने पकडे 4 कैच :-
इससे पहले टी20 क्रिकेट में कीरोन पोलार्ड ने कुल 397 कैच लपके थे। तभी तो ऐसे में उनको इस जादूई आंकड़ें को छूने के लिए 3 कैच की जरूरत थी। वहीं अब उन्होंने ड्वेन प्रिटोरियस का कैच लपक 400 के जादुई आंकड़े को छू लिया है।

इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में कीरोन पोलार्ड के आसपास भी कोई खिलाड़ी नहीं है। इस मामले दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के धाकड़ खिलाड़ी डेविड मिलर का नाम आता है। उन्होंने इस फॉर्मेट में खेलते हुए कुल 321 कैच लपके हैं। जबकि इस सूची में तीसरे नंबर पर 287 कैच के साथ इंग्लैंड के जोस बटलर का नाम आता है। इसके अलावा टॉप-5 में एक भी भारतीय खिलाड़ी मौजूद नहीं है।
त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने जीता CPL 2025 का फाइनल :-
इस बार CPL 2025 का फाइनल मैच त्रिनबागो नाइट राइडर्स और गयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच खेला गया था। इस फाइनल मैच में कीरोन पोलार्ड की टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने गयाना अमेजन वॉरियर्स को हराकर खिताब जीता है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेजन वॉरियर्स ने 8 विकेट के नुकसान पर केवल 130 रन बनाए थे।

इसके बाद इन रनों के जवाब में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने अपने 7 विकेट गंवाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसके अलावा त्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अकील हुसैन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। क्यूंकि उन्होंने इस मैच में पहले तो 2 विकेट लिए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के लिए नाबाद रहते हुए 16 रन बनाए थे।
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले खिलाड़ी :-
401* – कायरन पोलार्ड (2006-2025), 708 पारी
321 – डेविड मिलर (2008-2025), 531 पारी (1 कैच बतौर विकेटकीपर)
287 – जोस बटलर (2009-2025), 465 पारी (204 कैच बतौर विकेटकीपर)
286 – क्विंटन डी कॉक (2011-2025), 404 पारी (268 कैच बतौर विकेटकीपर)
275 – ड्वेन ब्रावो (2006-2024), 573 पारी
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







