Friday, March 20

टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद आईपीएल से भी संन्यास ले लिया था। इसके बाद उनके दुनियाभर की अन्य लीग में खेलने और कोचिंग करने की बात सामने आ रही थी और अब इस बात की लगभग पुष्टि हो गई है।

यह दिग्गज ऑफ स्पिनर अब दो टी20 लीग में खेलते हुए दिख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वो अब कब और कहाँ पर वापसी करते हुए दिखेंगे।

आईएलटी20 ऑक्शन में किया रजिस्टर

Ravichandran Ashwin Might Play In BBL And ILT20 League
Ravichandran Ashwin Might Play In BBL And ILT20 League

आपको बता दें कि टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अब ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बिग बैश लीग और यूएई में आईएलटी20 में खेलते हुए दिख सकते हैं। मीडिया खबरों की मानें, तो उन्होंने दुबई में होने वाली इंटरनेशनल लीग टी20 के ऑक्शन के लिए अपना नाम भी दे दिया है। इसमें खिलाड़ियों की नीलामी 1 अक्टूबर को होनी है। इसके अलावा वो बीबीएल में भी खेलते हुए दिखेंगे।

बीबीएल की 4 टीमों से चल रही है बात

रविचंद्रन अश्विन की बिग बैश लीग में 4 टीमों के साथ बात चल रही है। उनको टीम में खिलाने के लिए 4 टीमें इच्छुक दिख रही हैं, जिसमें सिडनी की दोनों टीमें (सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर्स) का नाम तो चल ही रहा है। इसके साथ ही रिकी पोंटिंग की होबार्ट हरिकेंस और टिम पेन की एडिलेड स्ट्राइकर्स उनको टीम में शामिल करना चाहती हैं।

Also Read: ‘मैंने अनिल कुंबले को कॉल किया और रोने लगा’, क्रिस गेल ने इस IPL टीम पर लगाए आरोप

यूएई में होने वाली आईएलटी20 लीग में सभी फ्रेंचाइज़ी ने खिलाड़ियों को साइन कर लिया है और अब उनके पास ऑक्शन में आने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा था। इस लीग को शुरू हुए 4 साल हो गए हैं और यह पहली बार है जब इसमें ऑक्शन होने जा रहा है। रविचंद्रन अश्विन ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया है।

दोनों लीग का शेड्यूल कर रहा है क्लैश

हालांकि अश्विन ने अभी बिग बैश लीग को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है कि वो उसमें खेलेंगे या नहीं। उनके लिए दोनों लीग में हिस्सा लेना काफी मुश्किल है, क्योंकि दोनों की डेट्स आपस में क्लैश करती हैं, इसलिए वह सिर्फ एक लीग में हिस्सा लेते हुए दिख सकते हैं।

बीबीएल की शुरुआत 14 दिसंबर से हो रही है और फाइनल 25 जनवरी को खेला जाएगा, जबकि आईएलटी20 2 दिसंबर से शुरू होगी और 4 जनवरी को समाप्त होगी। इतना टाइट शेड्यूल होने के बाद भी उनके दोनों लीग में खेलने की ख़बरें आ रही हैं।

रविचंद्रन अश्विन को टी20 का है अच्छा अनुभव

रविचंद्रन को टी20 क्रिकेट का काफी अच्छा अनुभव है। उन्होंने अपना नाम इसी फॉर्मेट से बनाया था और वह लंबे समय तक दुनिया के नंबर एक गेंदबाज थे। इस ऑफ स्पिनर ने टी20 में 333 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 26.94 की औसत और 7.11 की इकॉनमी से 317 विकेट लिए हैं।

इसमें उनकी बल्लेबाजी जोड़ दी जाए तो वह परफेक्ट पैकेज देंगे, जो इस फॉर्मेट की ज़रूरत है। अश्विन ने बल्लेबाजी में T20 में 139 पारियों में 1233 रन बनाए हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version