PAK vs SL: एशिया कप 2025 में इस समय फाइनल की रेस काफी दिलचस्प हो गई है। क्यूंकि इस बार सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम ने भी अपनी जगह बनाई है। वहीं अब ये चारों टीमें सुपर-4 में अभी तक 1-1 मुकाबला खेल चुकी है।
अभी तक सुपर-4 में खेले गए मैचों में भारतीय टीम ने पाकिस्तान टीम को हराया है। जबकि बांग्लादेश की टीम के खिलाफ श्रीलंका की टीम को भी हार मिली है। तभी तो अब आज 23 सितंबर को सुपर-4 का तीसरा मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला है। इस मैच के लिए ये दोनों टीमें आज अबू धाबी में आमने-सामने होंगी। वहीं अब इन दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो वाला है।
इस तरह की हो सकती है श्रीलंका की प्लेइंग 11 :-
इसके चलते हुए अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकती हैं। क्यूंकि सुपर-4 में श्रीलंका की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी ओवर में हार का सामना करना पड़ा था।

तभी तो अब पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले इस मैच में मथिसा पथिराना या महेश तीक्षणा की श्रीलंका की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है। उनको युवा स्पिनर दुनिथ वेलालागे की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। क्यूंकि पिछले मैच में वेलालागे का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।
पाकिस्तान भी करेगा अपनी प्लेइंग XI में बदलाव :-
इसके अलावा अब अगर पाकिस्तान की प्लेइंग 11 की बात करें तो पिछले मैच में भारत के खिलाफ ओपनर साहिबजादा फरहान को छोड़कर सभी बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे। क्यूंकि साहिबजादा ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 4 मैचों में 132 रन बनाए हैं। उनके अलावा सईम अयूब अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं।

सईम अयूब पिछले 4 मैचों में से 3 में तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के खिलाफ भी सिर्फ 21 रन बनाए थे। जबकि हुसैन तलत को भारत के खिलाफ मौका मिला था। लेकिन तब वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। वहीं अब ऐसे में देखने वाली बात है कि पाकिस्तान टीम श्रीलंका के खिलाफ अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव करती है या नहीं।
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11:- सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11:- पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, मथिसा पथिराना/महेश तीक्षणा , दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा.
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







