Tuesday, February 3

Johor Cup: आगामी 11 अक्तूबर से मलेशिया में हो रहे  जोहर कप हॉकी टूर्नामेंट में डिफेंडर रोहित भारत की कप्तानी करने वाले हैं। इसके बाद भारत के कोच पी आर श्रीजेश ने कहा है कि, “भारतीय जूनियर हॉकी टीम इस समय जोहर कप की अच्छी तैयारी कर रही है। इस समय हमारे पास अच्छी टीम है और जूनियर विश्व कप को देखते हुए यह तैयारी का अच्छा मौका होगा। इससे हम मजबूत टीमों के खिलाफ खुद को आंक सकेंगे।”

डिफेंडर रोहित करेंगे भारतीय जूनियर टीम की कप्तानी :-

आगामी 11 अक्तूबर से मलेशिया में हो रहे जोहर कप हॉकी टूर्नामेंट में डिफेंडर रोहित भारत की कप्तानी करने वाले हैं। वहीं अब भारतीय टीम का लक्ष्य पिछली बार के कांस्य पदक से बेहतर प्रदर्शन करने पर लगा हुआ है। वहीं यह आगामी टूर्नामेंट 18 अक्तूबर को खत्म होगा। तभी तो अब यह आगामी 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होने वाले जूनियर विश्व कप की तैयारी के लिए काफी अहम भी होने वाला है।

Indian junior hockey team
Indian junior hockey team

इसके चलते हुए अब भारतीय जूनियर हॉकी टीम को आगामी 11 अक्तूबर को ब्रिटेन से अपना मैच खेलना है। इसके बाद उनको 12 अक्तूबर को न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ मैच खेलना है। जबकि इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मैच 14 अक्तूबर को होने वाला है। इसके बाद फिर भारतीय टीम 15 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने वाली है।

Indian junior hockey team
Indian junior hockey team

इसके अलावा राउंड रॉबिन चरण में अपने अंतिम मैच में भारतीय टीम को 17 अक्तूबर को मलेशिया के खिलाफ खेलना है। इसके बाद फिर राउंड रॉबिन चरण से शीर्ष दो टीमें 18 अक्तूबर को फाइनल मैच खेलने वाली हैं। इसके अलावा भारत के कोच पी आर श्रीजेश ने कहा है कि, “भारतीय जूनियर हॉकी टीम जोहर कप की अच्छी तैयारी कर रही है। इस समय हमारे पास अच्छी टीम है और जूनियर विश्व कप को देखते हुए यह तैयारी का अच्छा मौका होगा। इससे हम मजबूत टीमों के खिलाफ खुद को आंक सकेंगे।”

भारतीय जूनियर हॉकी टीम इस प्रकार है :-

गोलकीपर : ब्रिकमजीत सिंह, प्रिंसदीप सिंह

डिफेंडर : रोहित (कप्तान ), तालेम प्रियब्रत, अनमोल इक्का, आमिर अली, सुनील पीबी, रवनीत सिंह

मिडफील्डर : अंकित पाल, टी इंगेलम्बा लुवांग, अद्रोहित इक्का, अराइजीत सिंह हुंडल, रोशन कुजूर , मनमीत सिंह

फॉरवर्ड : अर्शदीप सिंह, सौरभ आनंद कुशवाहा, अजीत यादव, गुरजोत सिंह

स्टैंडबाय : विवेक लाकड़ा, शारदानंद तिवारी, टी किंगसन सिंह, रोहित कुल्लू, दिलराज सिंह ।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version