Wednesday, February 25

ICC Women’s T20 World Cup 2026 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक खेला जाएगा और इसमें कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच 12 जून को एजबेस्टन में होगा।

ICC Women’s T20 World Cup 2026 में भाग लेने वाली सभी टीमों के नाम

इस बार 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय और पाकिस्तान महिला टीमें एक ही ग्रुप में हैं, इसलिए दोनों के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला तय है।

ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स
ग्रुप 2: वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड

कब होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच?

ICC Women’s T20 World Cup 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला रविवार, 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि स्थानीय समय के अनुसार इसकी शुरुआत दोपहर 2:30 बजे होगी।

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल

  1. शुक्रवार 12 जून: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन (रात 12 बजे से)
  2. शनिवार 13 जून: स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (3 PM)
  3. शनिवार 13 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (7 PM)
  4. शनिवार 13 जून: वेस्ट इंडीज बनाम न्यूजीलैंड, हैम्पशायर बाउल (रात 12 बजे से)
  5. रविवार 14 जून: बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स, एजबेस्टन (3 PM)
  6. रविवार 14 जून: भारत बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन (7 PM)
  7. मंगलवार 16 जून: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, हैम्पशायर बाउल (7 PM)
  8. मंगलवार 16 जून: इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल (रात 12 बजे से)
  9. बुधवार 17 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, हेडिंग्ले (3 PM)
  10. बुधवार 17 जून: भारत बनाम नीदरलैंड्स, हेडिंग्ले (7 PM)
  11. बुधवार 17 जून: साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन (रात 12 बजे से)
  12. गुरुवार 18 जून: वेस्ट इंडीज बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले (रात 12 बजे से)
  13. शुक्रवार 19 जून: न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल (रात 12 बजे से)
  14. शनिवार 20 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स, हैम्पशायर बाउल (3 PM)
  15. शनिवार 20 जून: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, हैम्पशायर बाउल (7 PM)
  16. शनिवार 20 जून: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले (रात 12 बजे से)
  17. रविवार 21 जून: वेस्ट इंडीज बनाम श्रीलंका, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (3 PM)
  18. रविवार 21 जून: साउथ अफ्रीका बनाम भारत, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (7 PM)
  19. मंगलवार 23 जून: न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (3 PM)
  20. मंगलवार 23 जून: श्रीलंका बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (7 PM)
  21. मंगलवार 23 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, हेडिंग्ले (रात 12 बजे से)
  22. बुधवार 24 जून: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (रात 12 बजे से)
  23. गुरुवार 25 जून: भारत बनाम बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (7 PM)
  24. गुरुवार 25 जून: साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (रात 12 बजे से)
  25. शुक्रवार 26 जून: श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (रात 12 बजे से)
  26. शनिवार 27 जून: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (3 PM)
  27. शनिवार 27 जून: वेस्ट इंडीज बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (7 PM)
  28. शनिवार 27 जून: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, द ओवल (रात 12 बजे से)
  29. रविवार 28 जून: साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (3 PM)
  30. रविवार 28 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (7 PM)
  31. मंगलवार 30 जून: TBC बनाम TBC (सेमीफाइनल 1), द ओवल (7 PM)
  32. गुरुवार 2 जुलाई: TBC बनाम TBC (सेमीफाइनल 2), द ओवल (रात 12 बजे से)
  33. रविवार 5 जुलाई: TBC बनाम TBC (फाइनल), लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (7 PM)

12 टीमों के बीच विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 33 मैच खेले जाएंगे। ऊपर ग्रुप स्टेज और नॉकआउट मैचों का पूरा शेड्यूल दिया गया है। शेड्यूल में दी गई मैचों की टाइमिंग भारतीय समयानुसार है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version