भारत में इस समय टी20 वर्ल्ड कप खेल जा रहा है और यह टूर्नामेंट अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि आईसीसी ने विमेंस क्रिकेट के टूर्नामेंट का भी ऐलान कर दिया हैं। विमेंस क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है।
आईसीसी ने विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही सबसे ज़्यादा चर्चा में रहने वाले भारत और पाकिस्तान के मुकाबले की तारीख भी सामने आ गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच हालात काफी खराब हैं उसके बाद भी उन्हें एक ही ग्रुप में रखा गया हैं।
विमेंस वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से होगी और 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। इस बार वर्ल्ड कप में 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जो खिताब जीतने के लिए आपस में भिड़ेंगी।
बांग्लादेश भी लेगी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के हिस्सा
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की टीम ने इंडिया में मैच खेलने से मना कर दिया था जिसके चलते उन्हें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में 21वें नंबर की टीम स्कॉटपैंड ने रिप्लेस किया था। हालांकि अब उन्होंने अपनी गलती से सबक लिया है और विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में वो भाग लेते हुई नजर आएगी
सेम ग्रुप में हैं इंडिया–पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के बीच इतना तनाव चल रह हैं। टी20 वर्ल्ड कप में पीसीबी लगातार इंडिया के खिलाफ मैच को बॉयकॉट करने की धमकी दे रही थी। लेकिन अंत में सेक्शंस के चलते मैच खेलने को राजी हो गई। उसके बाद भी दोनों टीमें को एक ही ग्रुप में रखा गया हैं ताकि, ज्यादा से ज्यादा व्यूअरशिप बटोरी जा सकें।
भारत–पाकिस्तान को एक बार फिर एक ही ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, इंडिया, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स को रखा गया हैं।
ग्रुप ऑफ डेथ हैं ग्रुप ए
लीग स्टेज में ही भारत और पाकिस्तान का बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमें 14 जून को एजबेस्टन में आमने-सामने होंगी।
भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा खास माना जाता है। विमेंस क्रिकेट में भी यह मुकाबला काफी सुर्खियों में रहने वाला है। इस बार भी स्टेडियम के पूरी तरह भरने की उम्मीद है।
ऑस्ट्रेलिया इस ग्रुप की सबसे मजबूत टीम मानी जा रही है, जिसने अब तक कई बार खिताब जीता है, जबकि भारत हाल के वर्षों में शानदार फॉर्म में रहा है। ऐसे में इस ग्रुप को सबसे मुश्किल ग्रुप माना जा रहा है।
इंग्लैंड-स्कॉटलैंड मैच भी रहेगा खास
नेपाल में हुए क्वालीफायर के बाद बांग्लादेश, आयरलैंड, नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड ने वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया। ये टीमें अब इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज़ के साथ खिताब की दौड़ में होंगी।
ग्रुप स्टेज का एक खास मुकाबला 20 जून को हेडिंग्ले में खेला जाएगा, जहां इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह पहली बार होगा जब दोनों टीमें इंग्लैंड की धरती पर किसी वर्ल्ड कप मुकाबले में भिड़ेंगी।
लॉर्ड्स में होगा फाइनल
टूर्नामेंट के लीग मैचों के बाद टॉप टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद 5 जुलाई को विमेंस T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
Womens T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप
ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स
ग्रुप 2: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड
ICC Women’s T20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल
13 जून 2026: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन (11:00 PM)
13 जून 2026: स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (3:00 PM)
13 जून 2026: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (7:00 PM)
13 जून 2026: वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, हैम्पशायर बाउल (11:00 PM)
14 जून 2026: बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स, एजबेस्टन (3:00 PM)
14 जून 2026: भारत बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन (7:00 PM)
16 जून 2026: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, हैम्पशायर बाउल (7:00 PM)
16 जून 2026: इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल (11:00 PM)
17 जून 2026: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, हेडिंग्ले (3:00 PM)
17 जून 2026: भारत बनाम नीदरलैंड्स, हेडिंग्ले (7:00 PM)
17 जून 2026: साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन (11:00 PM)
18 जून 2026: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले (11:00 PM )
19 जून 2026: न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड, हैम्पशायर बाउल (11:00 PM)
20 जून 2026: ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड्स, हैम्पशायर बाउल (3:00 PM)
20 जून 2026: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, हैम्पशायर बाउल (7:00 PM)
20 जून 2026: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, हेडिंग्ले (11:00 PM)
21 जून 2026: वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (3:00 PM)
21 जून 2026: साउथ अफ्रीका बनाम इंडिया, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (7:00 PM)
23 जून 2026: न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (3:00 PM)
23 जून 2026 : श्रीलंका बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (7:00 PM)
23 जून 2026: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, हेडिंग्ले (11:00 PM)
24 जून 2026: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (11:00 PM)
25 जून 2026: भारत बनाम बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (7:00 PM)
25 जून 2026: साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (11:00 PM)
26 जून 2026: श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (11:00 PM)
27 जून 2026: पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (3:00 PM)
27 जून 2026: वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड (7:00 PM)
27 जून 2026: भारत बनाम न्यूजीलैंड, द ओवल (11:00 PM)
28 जून 2026: साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (3:00 PM)
28 जून 2026: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (7:00 PM)
नॉकआउट मुकाबले
30 जून 2026: सेमीफाइनल 1, द ओवल (7:00 PM)
2 जुलाई 2026: सेमीफाइनल 2, द ओवल (11:00 PM)
5 जुलाई 2026: फाइनल, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (7:00 PM)
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






