पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम ने 1 बदलाव किया जबकि इंग्लैंड सेम प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी हैं। दोनों इस मैच में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज का मुकाबला दो बार की चैंपियन इंग्लैंड और एक बार की चैंपियन पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
पाकिस्तान ने किया 1 बदलाव
दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि इसमें जीत हासिल करने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस में मजबूती से खड़ी हो जाएगी।
टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। उनका मानना है कि इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करना आसान रहता है जबकि बाद में पिच गेंदबाजी के लिए और मुफीद होती जाती हैं। पाकिस्तान की टीम इस मैच में 1 बदलाव के साथ उतरी है। उन्होंने फहीम अशरफ की जगह पर तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को जगह दी है।
दूसरी ओर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने कहा कि वे पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन टीम किसी भी परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।
पाकिस्तान की नजर अच्छी शुरुआत पर
पाकिस्तान इस मैच में अपने ओपनरों के दम पर पॉवरप्ले में दबाव बनाना चाहेगा। साहिबजादा फरहान काफी अच्छी फॉर्म में हैं और वो इस पावरप्ले में नई गेंद का फायदा भी उठाना चाहेंगे।
इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए अपने कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि पाकिस्तान का लक्ष्य पहले बलवाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाने का होगा।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी मजबूत
इंग्लैंड की टीम अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। टॉप ऑर्डर से लेकर लोअर ऑर्डर तक हर खिलाड़ी तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। खासकर फिल साल्ट और विल जैक्स शानदार फॉर्म में हैं और मैच का रुख बदल सकते हैं।
पल्लेकेले की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल होती है। यहां की पिच आम तौर पर हाई स्कोरिंग मानी जाती है। अच्छी उछाल बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है।
काली मिट्टी की इस पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है।
हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है और शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को सावधानी बरतनी होगी। ओस ज्यादा न होने की संभावना है, जिससे दोनों पारियों में संतुलित मुकाबला देखने को मिल सकता है।
ENG vs PAK: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
इंग्लैंड की प्लेइंग XI: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रुक (कप्तान), सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
पाकिस्तान की प्लेइंग XI: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






