Sunday, February 15

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट (IND vs NZ 2nd Test) से पहले खराब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल (KL Rahul) का समर्थन किया। गंभीर का कहना है कि, सोशल मीडिया पर आलोचना के बावजूद भारत केएल के अनुभव को कम नहीं आंकेगा।

बता दें कि, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में केएल राहुल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। वह पहली पारी में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे, जबकि दूसरी पारी में अहम मौके पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों पारियों में तेज गेंदबाज विलियम ओ’रूर्के ने उनका विकेट लिया। इसके नाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है।

“सोशल मीडिया का कोई मतलब नहीं है” – गौतम गंभीर ने केएल राहुल की फॉर्म पर कहा

Gautam Gambhir Backs KL Rahul For IND vs NZ 2nd Test Despite His Poor Form
Gautam Gambhir Backs KL Rahul For IND vs NZ 2nd Test Despite His Poor Form

गौतम गंभीर ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर किसी के बोलने का कोई मतलब नहीं है। यह जरूरी है कि, टीम मैनेजमेंट उनके बारे मे क्या सोचता है। गंभीर ने कानपुर के ग्रीन पार्क में बांग्लादेश के खिलाफ 43 गेंदों पर 68 रनों की पारी के लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज की तारीफ भी की।

गौतम गंभीर ने दूसरे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा:

सोशल मीडिया का कोई मतलब नहीं है। टीम प्रबंधन और नेतृत्व समूह क्या सोचता है, यह बहुत महत्वपूर्ण है। वह वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है, कानपुर में (बांग्लादेश के खिलाफ एक कठिन विकेट पर) उसने अच्छी पारी खेली थी।

केएल राहुल में है रन बनाने की क्षमता – गौतम गंभीर

Gautam Gambhir Backs KL Rahul For IND vs NZ 2nd Test Despite His Poor Form
Gautam Gambhir Backs KL Rahul For IND vs NZ 2nd Test Despite His Poor Form

 

साल 2004 से लेकर 2016 तक भारतीय टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले गौतम गंभीर ने बताया कि, उच्चतम स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने पर आलोचना का दबाव भी होता है।

गंभीर ने कहा:

मुझे यकीन है कि वह (केएल राहुल) जानते होंगे कि उन्हें बड़ी पारी खेलनी है और उनमें रन बनाने की क्षमता है। इसलिए टीम ने उनका समर्थन किया है…आखिरकार, हर किसी का मूल्यांकन किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मूल्यांकन किया ही जाता है।

बता दें कि, बेंगलुरू में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसका सबसे बड़ा कारण है कि, वह पहली पारी में मात्र 46 के स्कोर पर ही सिमट गए थे। दूसरी पारी में सरफराज खान ने 150 रन और ऋषभ पंत की 99 रनों की पारी भी बेकार चली गई। हालांकि, बेंगलुरू टेस्ट  में हार के बावजूद, भारत 12 में से आठ टेस्ट मैचों में जीत की बदौलत 98 अंकों के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2023-25 ​​चक्र के अंक तालिका में पहले स्थान पर है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version