Wednesday, February 11

Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का नाम ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में लिया जाता है। इनकी गिनती दुनिया के विस्फोटक ऑलराउंडर्स में भी की जाती है। इसके अलावा मैक्सवेल इस मौजूदा समय में सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में एक हैं। इस समय ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल, बीबीएल जैसी तमाम टी20 लीग्स में खेलते है।

Glenn Maxwell
image source : X

वहीं इसके अलावा मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की सीनियर क्रिकेट टीम के रेगुलर खिलाड़ी भी है। तभी तो क्रिकेट के खेल में वह रनों की तरह ही पैसे भी कमाते है। लेकिन अभी तक ऑस्ट्रेलिया के इस धुरंधर बल्लेबाज मैक्सवेल ने अपनी सबसे ज्यादा कमाई आईपीएल में खेलते हुए ही की है। क्यूंकि आईपीएल इस मौजूदा समय में दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग भी है।

Glenn Maxwell इतने करोड़ के मालिक हैं ग्लेन मैक्सवेल :-

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने इंटरनेशनल मंच पर इस क्रिकेट के खेल में सभी फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते है। तभी तो साल 2024 तक ग्लेन मैक्सवेल की कुल संपत्ति लगभग 12 मिलियन डॉलर है। अगर उनकी संपत्ति को भारतीय मुद्रा में बताया जाए तो करीब 100 करोड़ रुपए है। तभी तो ग्लेन मैक्सवेल की यह कुल संपत्ति घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके सफल करियर को भी दर्शाती है।

Glenn Maxwell
image source : X

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की मासिक आय करीब 1.50 करोड़ है। इसके अलावा वह साल भर में 18 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। इसके अलावा हम आपको बता देना चाहते है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें एक वनडे मैच खेलने के 8.5 लाख रुपए, टी20 के 5.6 लाख और एक टेस्ट से 11 लाख रुपये की मैच फीस देती है। इसके अलावा मैक्सवेल आईपीएल में अभी तक मुंबई इंडियंस, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की टीम से खेल चुके है।

Glenn Maxwell
image source : X

इस दौरान खेलते हुए मैक्सवेल ने अब तक आईपीएल से ही लगभग 80 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वहीं आईपीएल से मिलने वाला मोटा वेतन ग्लेन मैक्सवेल की विशाल नेटवर्थ के पीछे के मुख्य कारणों में से एक है। वहीं क्रिकेट के अलावा मैक्सवेल कई ब्रांड प्रमोशन, विज्ञापनों, निवेश और प्रॉपर्टी से भी कमाई करते हैं। तभी तो मैक्सवेल के पास कई देशों में कई रियल एस्टेट हैं। मैक्सवेल के पास ऑस्ट्रेलिया में एक आलीशान घर है। जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है।

Glenn Maxwell का अभी तक का पूरा क्रिकेट करियर :-

Glenn Maxwell
image source : X

ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल Glenn Maxwell) ने अभी तक 7 टेस्ट, 138 वनडे और 113 टी20 मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए उन्होंने टेस्ट में 339 रन, वनडे में 3895 रन और टी20 में 2600 रन बना चुके हैं। ग्लेन मैक्सवेल का नाम उन खिलाड़ियों में भी शामिल हैं, जो वनडे में दोहरा शतक लगा चुके हैं। मैक्सवेल ने यह कारनामा साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के दौरान किया था। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 121 विकेट भी लिए है। वहीं दूसरी ओर मैक्सवेल आईपीएल में अभी तक 134 मैच भी खेल चुके हैं।

Glenn Maxwell भारतीय मूल की हैं मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन :-

Glenn Maxwell
image source : X

ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन भारतीय मूल की हैं। उनकी यह पत्नी दक्षिण भारत की रहने वाली है। कई साल तक रिलेशन में रहने के बाद मैक्सवेल ने विनी रमन के साथ साल 2022 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह कर लिया था। विनी रमन मेलबर्न में फार्मासिस्ट भी हैं। इसके अलावा विनी रमन की बहन मधु रमन भी मेलबर्न में ही नर्स के रूप में काम कर रही हैं।

Glenn Maxwell जानें मैक्सवेल का कार कलेक्शन :-

Glenn Maxwell
image source : X

ग्लेन मैक्सवेल वर्तमान में कई कारों के मालिक हैं। मैक्सवेल की कुछ प्रसिद्ध कार मस्टैंग है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल बीएमडब्ल्यू के भी मालिक हैं। जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये है। इसके अलावा मैक्सवेल के पास सी क्लास की मर्सिडीज बेंज भी है।

ये भी पढ़ें: US Open के एक मैच में सबसे ज्यादा ऐस मारने वाले टॉप 15 पुरूष खिलाड़ी

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version