Thursday, June 11

ICC New Chairman: बीसीसीआई के सचिव जय शाह को 27 जुलाई मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल का नया चेयरमैन बना दिया गया है। आईसीसी का नया चेयरमैन बनने के बाद वो इस पद की जिम्मेदारी को 1 दिसंबर से संभाल लेंगे। इस बार जय शाह को निर्विरोध ही आईसीसी का नया चेयरमैन (ICC New Chairman) चुन लिया गया है। इस आईसीसी के चेयरमैन पद को संभालने वाले जय शाह अब पांचवें भारतीय बन गए है। आइए जानते है कि उनसे पहले कौन – कौन भारतीय इस पद को संभाल चुके है।

ICC New Chairman जगमोहन डालमिया :-

Jagmohan Dalmiya

भारत की तरफ से सबसे पहले जगमोहन डालमिया ने इस आईसीसी के चेयरमैन के पद को संभाला था। उन्होंने साल 1997 से लेकर साल 2000 तक इस आईसीसी के चैयरमैन के पद को संभाला था। लेकिन अभी हाल ही में जगमोहन डालमिया इस दुनिया में नहीं रहे है। क्यूंकि 21 सितंबर 2015 को इनका निधन हो गया था।

ICC New Chairman शरद पवार :-

Sharad Pawar
image source : X

भारत की तरफ से आईसीसी के चेयरमैन के पद को संभालने वाले शरद पवार दूसरे भारतीय बने थे। क्यूंकि उस समय भारतीय राजनीति में शरद पवार का नाम बहुत ही बड़ा था। उन्होंने साल 2010 से लेकर साल 2012 तक इस पद को संभाला था। इस आईसीसी के पद को संभालने से पहले वह बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रहे थे। शरद पवार साल 2005 से लेकर साल 2008 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे थे।

ICC New Chairman एन श्रीनिवासन :-

N Srinivasan
image source : X

भारत की तरफ से आईसीसी के चेयरमैन के पद को संभालने वाले एन श्रीनिवासन तीसरे भारतीय बने थे। एन श्रीनिवासन एक मशहूर बिजनेसमैन और चेन्नई सुपर किंग्स के सहमालिक भी है। एन श्रीनिवासन ने साल 2014 से लेकर साल 2015 तक आईसीसी के इस चेयरमैन के पद पर काम किया था। क्यूंकि जब एन श्रीनिवासन आईसीसी के प्रेजीडेंट बने थे तो तब ही आईसीसी के इस पद का नाम बदलकर चेयरमैन कर दिया गया था।

ICC New Chairman शशांक मनोहर :-

Shashank Manohar
image source : X

भारत की तरफ से आईसीसी के चेयरमैन के पद को संभालने वाले शशांक मनोहर चौथे भारतीय बने थे। इससे पहले शशांक मनोहर बीसीसीआई के भी अध्यक्ष रह चुके थे। आईसीसी चेयरमैन के रूप में शशांक मनोहर का कार्यकाल साल 2015 से लेकर साल 2020 तक रहा था।

ICC New Chairman जय शाह 1 दिसंबर 2024 से संभालेंगे कार्यभार :-

Jay Shah
image source : X

जय शाह 1 दिसंबर से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन का पद संभाल लेंगे। क्यूंकि आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले का कार्यकाल अभी 30 नवंबर तक है। न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले साल 2020 से आईसीसी के चेयरमैन के रूप में काम कर रहे हैं। अभी उन्होंने तीसरी बार इस पद को संभालने से मना कर दिया था। फिर इसके बाद भारत के जय शाह को आईसीसी के नए चेयरमैन (ICC New Chairman) पद के लिए निर्विरोध चुना गया है।

ये भी पढ़ें: कितने करोड़ के मालिक हैं ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल? सिर्फ IPL से ही कर चुके हैं इतनी कमाई

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version